OnePlus 13 ऑफिशियली टीज़ हुआ, BOE X2 डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • OnePlus 13 ऑफिशियली टीज़ हुआ।
  • फ़ोन में मिलेगा सेकंड जनरेशन BOE X2 डिस्प्ले।

OnePlus काफी समय से अपने अगले स्मार्टफोन OnePlus 13 को लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है, फ़ोन को OnePlus 12 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा। इससे सम्बंधित काफी लीक्स भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, और हाल ही में कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर फ़ोन को टीज़ किया गया है। टीज़र के अनुसार फ़ोन को पिछले वर्जन के मुकाबले और भी बेहतर डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। आगे OnePlus 13 डिस्प्ले और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Funtouch OS 15 पेश हो गया है, जानें फीचर्स के साथ कौनसे डिवाइस में मिलेगा अपडेट

OnePlus 13 डिस्प्ले

कंपनी के सीनियर अधिकारी Louis Lee द्वारा Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से फ़ोन के फ्रंट डिज़ाइन को टीज़ किया गया है, जिसके अनुसार फ़ोन को सेकंड जनरेशन BOE “oriental screen” या BOE X2 डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। पोस्ट के अनुसार फ़ोन का लाइटिंग टेक्स्ट पूरा हो चूका है, और BOE X2 डिस्प्ले BOE X1 डिस्प्ले की तुलना में बेहतर परफॉर्म कर रहा है। अधिकारी ने इमेज के साथ कैप्शन भी लिखा है, कि ये विश्व का पहला सेकंड जनरेशन BOE “oriental screen” है।

OnePlus 13 Teased By Company Official, To Feature Second-Generation

अन्य फीचर्स

दूसरे लीक्स के अनुसार फ़ोन में 6.82 इंच का 2K 10-bit LTPO BOE X2 माइक्रो क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 4 SoC द्वारा संचालित हो सकता है, और इसमें 24GB RAM के साथ 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है।

फ़ोन में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फ़ोन 6,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, और 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। फ़ोन को वीगन लेदर फिनिश के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S10 Plus और Galaxy Tab S10 Ultra भारत में लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGalaxy S27 Ultra का डिज़ाइन लीक, अब पीछे दिखा iPhone 17 Pro जैसा कैमरा

Samsung की Galaxy S27 सीरीज़ आने में अभी कई महीने बाकी हैं, लेकिन ये फोन कैसे दिखेंगे, उसकी पहली झलक शायद अभी ही मिल गई है। नए स्केच में Galaxy S27 Ultra और S27 Pro के बैक पैनल पर एक बड़ा चौकोर कैमरा हिस्सा नज़र आ रहा है। और हाँ, iPhone 17 Pro से तुलना …

ImageOnePlus Apex Edition शानदार AI फीचर्स के साथ 7 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च

फोल्डेबल फ़ोन काफी समय से ट्रेंड में चल रहे हैं, इसी के चलते OnePlus ने अपना शानदार फोल्डेबल OnePlus Open स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था, और अब कंपनी 7 अगस्त को इसी का OnePlus Apex Edition लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से साझा की हैं। …

ImageOnePlus 13 कैमरा, बैटरी, और चार्जिंग डिटेल्स लीक हुए; जल्द होगा लॉन्च

हाल ही में OnePlus ने OnePlus Nord 4 लॉन्च किया था और अब कंपनी जल्द ही OnePlus 13 लॉन्च कर सकती है। लॉन्च से पहले ही फ़ोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी इंटरनेट पर वायरल होने लगी है। खबरों के अनुसार फ़िलहाल इस फ़ोन को चीन में लॉन्च किया जा सकता है, और बाद में …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products