पहली बार OnePlus 10 Pro फ़ोन में दिखेगा ये फास्टेस्ट फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप फ़ोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। ये फ़ोन और कोई नहीं बल्कि OnePlus की अगली फ्लैगशिप सीरीज़ में से OnePlus 10 Pro है। इस स्मार्टफोन को अगले साल के शुरुआत में ही लॉन्च किया जा सकता है। फ़ोन में आपको काफी कुछ नया मिलेगा, लेकिन यहां जिस फ़ीचर की बात हम कर रहे हैं, वो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट (fast charging support) है।

ये पढ़ें: Vivo Watch 2 कुछ ऐसी दिखती है; साल खत्म होने से पहली होगी लॉन्च

हाल ही में सामने आये नए लीक के अनुसार, OnePlus 10 Pro में आपको सबसे तेज़ फ़ास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके प्रेडेसर OnePlus 9 Pro में कंपनी ने 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया। अब XDA की एक रिपोर्ट कहती है कि 10 Pro में कंपनी आपको 80W की फ़ास्ट चार्जिंग ऑफर करेगी। इसके साथ इसमें भी 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। साथ ही OnePlus 9 Pro की 4500mAh की बैटरी के मुकाबले इस आने वाले फ़ोन में आपको 5000mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशन

OnePlus 10 Pro के अन्य फीचरों की बात करें तो, Digital Chat Station नामक लीकर की लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, फ़ोन में 6.7-इंच की QHD+ 120Hz 2K LTPO डिस्प्ले, जिसमें पंच-होल कटआउट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेंगे। फ़ास्ट परफॉरमेंस के लिए यहां Qualcomm का लेटेस्ट 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 8 Gen 1 दिया जायेगा। साथ में Adreno 730 GPU, 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

फ़ोन में रियर पैनल पर तीन कैमरे फिट होंगे जिनमें मुख्य कैमरा 48MP का हो सकता है, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीस्ता 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस मिल सकते हैं। इस बार भी OnePlus के फ़ोन में आपको Hassleblad के कैमरा ही मिलेंगे और साथ में कैमरा मॉड्यूल पर फ़्लैश लाइट भी होगी।

OnePlus 10 Pro में Android 12 के साथ ColorOS 12 होगा। फ़ोन में USB Type-C पोर्ट होगा, जिसे आप इयरफ़ोन लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट आने की भी उम्मीद है। फ़ोन वॉटर रेसिस्टेंट हो सकता है, जिसके लिए IP68 सर्टिफिकेशन भी इस बार कंपनी दे सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Imageकंपनी CEO ने बतायी OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट: नए फ्लैगशिप फ़ोन के इंतज़ार में बस कुछ दिन और

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 10 सीरीज़ के लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। OnePlus 10 Pro को लेकर काफी दिनों से अफवाहें आ रही हैं और उन अफवाहों में ये भी है कि ये फ़ोन जनवरी या फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। लोगों की उत्सुकता देखते हुए अब कंपनी CEO पीट लाउ …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products