कंपनी CEO ने बतायी OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट: नए फ्लैगशिप फ़ोन के इंतज़ार में बस कुछ दिन और

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप OnePlus 10 सीरीज़ के लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। OnePlus 10 Pro को लेकर काफी दिनों से अफवाहें आ रही हैं और उन अफवाहों में ये भी है कि ये फ़ोन जनवरी या फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। लोगों की उत्सुकता देखते हुए अब कंपनी CEO पीट लाउ (Pete Lau) ने Weibo पर इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।

ये भी पढ़ें: Apple जल्दी ही लेकर आ रहा है 5G के साथ सबसे सस्ता iPhone

OnePlus CEO Pete Lau ने अपने Weibo अकाउंट द्वारा ये घोषणा की है कि OnePlus 10 Pro जनवरी में लॉन्च किया जायेगा। हालांकि यहां इसकी सटीक लॉन्च डेट नहीं बतायी गयी है, लेकिन इतना तो तय है कि ये फ़ोन अब जनवरी में ही आएगा।

आसार हैं कि OnePlus 10 Pro के साथ कंपनी OnePlus 10 को भी लॉन्च कर सकती है। अब देखना ये है कि Realme की तरफ से GT 2 Pro पहले आता है या फिर OnePlus 10 सीरीज़ 2022 में Snapdragon 8 Gen 1 के साथ आने वाले पहले फ़ोन बनते हैं।

ये पढ़ें: Vivo Watch 2 कुछ ऐसी दिखती है; साल खत्म होने से पहली होगी लॉन्च

OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशन

OnePlus 10 Pro के अन्य फीचरों की बात करें तो, Digital Chat Station नामक लीकर की लेटेस्ट पोस्ट के अनुसार, फ़ोन में 6.7-इंच की QHD+ 120Hz 2K LTPO डिस्प्ले, जिसमें पंच-होल कटआउट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलेंगे। फ़ास्ट परफॉरमेंस के लिए यहां Qualcomm का लेटेस्ट 4nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित Snapdragon 8 Gen 1 दिया जायेगा। साथ में Adreno 730 GPU, 12GB तक की LPDDR5 रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

फ़ोन में रियर पैनल पर तीन कैमरे फिट होंगे जिनमें मुख्य कैमरा 48MP का हो सकता है, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीस्ता 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस मिल सकते हैं। इस बार भी OnePlus के फ़ोन में आपको Hassleblad के कैमरा ही मिलेंगे और साथ में कैमरा मॉड्यूल पर फ़्लैश लाइट भी होगी।

हाल ही में सामने आये नए लीक के अनुसार, OnePlus 10 Pro में आपको सबसे तेज़ फ़ास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके प्रेडेसर OnePlus 9 Pro में कंपनी ने 65W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया। अब XDA की एक रिपोर्ट कहती है कि 10 Pro में कंपनी आपको 80W की फ़ास्ट चार्जिंग ऑफर करेगी। इसके साथ इसमें भी 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। साथ ही OnePlus 9 Pro की 4500mAh की बैटरी के मुकाबले इस आने वाले फ़ोन में आपको 5000mAh की बैटरी भी मिल सकती है।

OnePlus 10 Pro में Android 12 के साथ ColorOS 12 होगा। फ़ोन में USB Type-C पोर्ट होगा, जिसे आप इयरफ़ोन लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं और Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट आने की भी उम्मीद है। फ़ोन वॉटर रेसिस्टेंट हो सकता है, जिसके लिए IP68 सर्टिफिकेशन भी इस बार कंपनी दे सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageOnePlus 10 Pro की डिस्प्ले को लेकर सीईओ ने की ये अहम घोषणा; फैंस के लिए होगा सरप्राइज़

OnePlus 10 Pro के लॉन्च की ख़बर खुद OnePlus के CEO पीट लाउ (Pete Lau) ने पहले ही कन्फर्म कर दी है। धीरे धीरे इस स्मार्टफोन की रोज़ नयी जानकारी सामने आ रही है। ये फ़ोन चीन में जनवरी 2022 में लॉन्च होगा और इससे पहले ही CEO Pete Lau ने आज इसके डिस्प्ले के …

ImageOnePlus 10 Pro इस दिन आएगा सबके सामने; कंपनी ने साझा की डिटेल

OnePlus ने आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10 Pro की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। ये स्मार्टफोन 11 जनवरी को चीन में लॉन्च किया जायेगा। हालांकि कंपनी ने इस ख़बर में सिर्फ Pro वैरिएंट का जिक्र किया है और इसका मतलब ये है कि बेस वैरिएंट OnePlus 10 शायद लॉन्च नहीं किया …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products