Vivo Watch 2 कुछ ऐसी दिखती है; साल खत्म होने से पहली होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने घोषणा की है कि साल खत्म होने से पहले 22 दिसंबर को वो एक इवेंट को होस्ट करने वाले हैं, जिसमें कंपनी का बहुत समय से सुर्ख़ियों में बना हुआ फ़ोन Vivo S12 और ब्रैंड की लेटेस्ट स्मार्टवॉच Vivo Watch 2 लॉन्च किये जायेंगे। हालांकि आज लॉन्च से पहले Vivo Watch 2 की पहली झलक और डिज़ाइन सामने आ गए हैं। तो आइये, हमारे साथ देखिये कि कैसी दिखती है ये आने वाली स्मार्टवॉच।  

Vivo की Watch 2 को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी के आधिकारिक अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। यहां कंपनी ने ये भी बताया कि इस वॉच में एक सेकेंडरी प्रोसेसर होगा, जो इस स्मार्टवॉच की बैटरी की परफॉरमेंस को और बेहतर बनाने के लिए दिया गया है।

ये पढ़ें: Vi ने लॉन्च किये नए प्रीपेड प्लान; Vi के उपयोगकर्ताओं के ख़ास ख़बर

Vivo Watch 2 के टीज़र में ये बात साफ़ हो जाती है कि स्मार्टफोन से कनेक्ट करके, मोबाइल डाटा, कॉलिंग और स्पोर्ट्स और हेल्थ ट्रैकर के लगातार इस्तेमाल करने पर, इसकी बैटरी 7 दिनों तक चलती है। और अगर आप सिर्फ इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट करके रखते हैं, तो बैटरी 14 दिनों तक चलती है। आप नीचे वो क्लिक्स देख सकते हैं जो Vivo ने शेयर किये हैं।

Vivo Watch 2 Teaser

रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo Watch 2 में डायल गोल है, जिसमें OLED डिस्प्ले है और ये दो रंगों में उपलब्ध है- काला और सिल्वर। साथ ही इसके दो साइज़ लॉन्च किये जायेंगे, जिनमें 42mm और 46mm आएंगे। वॉच का डिज़ाइन प्रीमियम और सादा है, जिसमें आपको साइड में दो बटन मिलते हैं। स्ट्रैप्स के लिए कंपनी ने कुछ कहा नहीं है, लेकिन विभिन्न रंगों में बैंड्स के आने के आसार हैं।

इन सबके अलावा इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट ट्रैकर, GPS, और स्टेप काउंटर आएंगे, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस स्मार्टवॉच में 515mAh की बैटरी आ सकती है। कीमतों का अभी पता नहीं है, लेकिन इसके प्रेडेसर की कीमत भारत में 16,990 रूपए है, तो इस नयी स्मार्टवॉच की कीमत इससे थोड़ी ऊपर ही जा सकती है।

क्या Vivo Watch 2 में e-SIM पर आधारित SMS सुविधा है?

Vivo Watch 2

ये पढ़ें: OnePlus 10 Pro जनवरी में हो सकता है लॉन्च; लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको कर सकते हैं हैरान

हमने पहले भी रिपोर्ट किया है कि Watch 2 ऐसी पहली स्मार्टवॉच होगी जिसमें e-SIM आधारित SMS की सुविधा होगी। इस फ़ीचर का आना लगभग इसीलिए तय है, क्योंकि कंपनी ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में 3 बड़े चीनी टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की है। e-SIM फ़ंक्शनैलिटी का मतलब है कि आप इस स्मार्टवॉच को ब्लूटूथ द्वारा फ़ोन या अन्य किसी डिवाइस से कनेक्ट किये बिना भी, आप इससे SMS द्वारा किसी से भी कम्यूनिकेट यानि वार्तालाप कर सकते हैं। इन 3 टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ ये फ़ीचर स्मार्टवाच में मुमकिन हो पायेगा।

बाकी की Vivo की Watch 2 से सम्बंधित जानकारी आपको 22 दिसंबर को यहीं Smartprix पर मिल जाएगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageRealme Watch का टीजर आया सामने, जल्द हो सकती है लांच

Realme इंडिया में अपने IoT लाइनअप को बढ़ाते हुए अब अपनी स्मार्टवाच को भी लांच करने की तैयारी में दिख रही है। कंपनी पहले भी अपने लांच इवेंट में साफ़ कर चुकी है यह स्मार्टफोन कंपनी तक ही सीमित नही है। कंपनी ने अभी कोई लांच डेट तो नहीं शेयर की है लेकिन टीजर को सोशल …

ImageVivo iQOO Neo होगा 24 अक्टूबर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लांच

Vivo ने जुलाई महीने में अपनी iQOO सीरीज के तहत Vivo iQOO Neo को लांच किया था जिसमे स्नैपड्रैगन 845 चिप्सेते देखने को मिलती है और ये डिवाइस चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके के आगे कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo iQOO Neo 855 नाम से नए स्मार्टफोन को लांच …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Discuss

Be the first to leave a comment.