Nubia ला रहा है Red Devil गेमिंग स्मार्टफोन; GeekBenck पर देखा गया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी के द्वारा 13 अप्रैल को BlackShark गेमिंग स्मार्टफोन के बाद अब Nubia जल्द ही अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Red Devil को लांच कर सकती है और अगर अफवाहों की माने तो 8GB रैम और फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ यह डिवाइस 19 अप्रैल को लांच की जा सकती है। (Read in English)

पिछले साल Razer द्वारा गेमिंग स्मार्टफोन लांच किया गया था उसके बाद से ही कुछ कंपनियों ने गेमिंग स्मार्टफ़ोनों की तरफ थोडा रुझान दिखाया था उसी के तहत अब जल्दी ही एक और गेमिंग स्मार्टफोन लांच हो सकता है।

यह भी पढ़िए: InFocus Vision 3 Pro हुआ इंडिया में लांच; ड्यूल रियर कैमरा, 4000mAh है खासियत

Nubia Red Devil के रेंडर और स्पेसिफिकेशन (लीक)

Nubia Red Devil की यह इमेज Slashleak पर लीक हुई है जो इसके डिजाईन और लुक को सुनिश्चित करती है। यह एक मेटल यूनी-बॉडी डिजाईन के साथ फुल-व्यू 18:9 रेश्यो डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। डिस्प्ले साइज़ और रेसोलुशन के बारे में अभी कोई ख़ास जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन इतना साफ़ है की डिवाइस में ऊपर और नीचे काफी पतला बेज़ेल दिया जायेगा।

पीछे की तरफ आपको बीच से किनारे की तरफ ढलान मिलेगी जो इमेज में तो काफी आकर्षक लग रही है। पीछे की ही तरफ आपको प्राइमरी कैमरा, LED फ़्लैश, फिंगरप्रिंट सेंसर, 4 स्पीकर आउटपुट, और एक लाइट बार भी मिलेगी जो शायद गेमिंग के समय जलेगी। इसके अलावा सभी बटन्स जैसे पॉवर बटन, वॉल्यूम बटन और अलर्ट स्लाइडर दाँये किनारे पर ही दिए गये है।

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, GeekBench के अनुसार आपको यहाँ पर प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 8GB रैम की सुविधा मिल सकती है। यहाँ पर कंपनी के द्वारा एक नए कुलिंग सिस्टम को भी पेश किया जा सकता है।

यह डिवाइस 19 अप्रैल को लांच की जाने की अफवाहे सामने आई थी तो आज 19 अप्रैल ही है इसलिए अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

20,000 रुपए से कम कीमत में 10 बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन

Related Articles

ImageFASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा

FASTag Annual Pass लेने वालों की गिनती अब 1 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसकी जानकारी सरकार ने 28 सितंबर को दी है। ये पास 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, यानी जिन लोगों ने इसे शुरुआती दिनों में लिया था, उनका एक साल अब पूरा हो चुका है। वहीं जो लोग हाईवे …

ImageRealme, Vivo, BlackShark के साथ Lenovo और Nubia भी जल्द लायेंगे अपने स्नैपड्रैगन 855+ स्मार्टफ़ोन

क्वालकॉम ने 2 दिन पहले अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के अपग्रेड वरिएन्त स्नैपड्रैगन 855+ को लांच किया था जिसमे बेहतर क्लॉक स्पीड के साथ बेहतर GPU दिया गया है जो गेमिंग के लिए एक परफेक्ट चिपसेट साबित होती है। स्मार्टफोन मेकर के बीच सबसे लेटेस्ट चिपसेट को इस्तेमाल करने की होड़ का अंदाज़ा इसी …

ImageNubia Red Magic 3s होगा 90Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 17 अक्टूबर को होगा इंडिया में लांच

Nubia ने पहले भी गेमिंग स्मार्टफोन को लेकर गेमिंग सेंट्रिक डिवाइसों को लांच करके लेवल को काफी ऊपर सेट कर दिया था। इसी के बाद कंपनी अब अपने Red Magic 3s को इंडियन मार्किट में 17 अक्टूबर के लिए तैयार है। फोन में आपको स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ 12GB की रैम और 90Hz रिफ्रेश …

ImageRedmi का पहला Turbo फोन भारत आ रहा है, गेमिंग और बड़ी बैटरी पर रहेगा बड़ा फोकस

Redmi ने भारतीय बाज़ार के लिए Redmi Turbo 5 को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसके साथ यह भी साफ हो गया है कि कंपनी की परफॉर्मेंस पर ज़ोर देने वाली Turbo सीरीज़ अब भारत आ रही है। खास बात यह है कि यह भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला पहला Turbo-ब्रांडेड …

Imageबिना गेमिंग PC के फोन-लैपटॉप-TV पर खेलें भारी PC गेम्स – NVIDIA GeForce NOW भारत में लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू

क्लाउड गेमिंग के दीवानों के लिए बड़ी खबर आयी है। GeForce NOW India भारत में आज (15 जुलाई) आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। महंगा गेमिंग PC या ₹80,000 का ग्राफिक्स कार्ड खरीदे बिना, आप अपने फोन, लैपटॉप, Mac, स्मार्ट TV या ब्राउज़र पर ही RTX-लेवल गेमिंग स्ट्रीम कर सकते हैं। गेम NVIDIA के …

Discuss

Be the first to leave a comment.