InFocus Vision 3 Pro हुआ इंडिया में लांच; ड्यूल रियर कैमरा और 4000mAh है खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

InFocus ने अपना नया स्मार्टफोन Vision 3 Pro लांच कर दिया है जो पिछले साल लांच किये गये Vision 3 का एक अपग्रेडेड वर्जन है। यह एक बज़ट स्मार्टफोन है जो ऑफलाइन मार्किट को ध्यान में रख कर लांच किया गया है। जिसमे आपको ड्यूल कैमरा, फुल-व्यू डिस्प्ले और 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है।

लांच के समय, Sharp & InFocus Mobile के Global CEO, Dr. Luo Zhongsheng ने कहा, ” भारतीय आज के समय में काफी समझदार और नए ट्रेंड्स/टेक्नोलॉजी के लिए की चाहत रखने वाले हो गये है। अपने नए स्मार्टफोन को खरीदते समय ग्राहक एक बज़ट कीमत में सबसे बेहतरीन फीचर वाले फोन की ही चाहत रखता है और इसी को ध्यान में रखकर हमें InFocus Vision 3 Pro को लांच किया है।”

InFocus Vision 3 Pro के फीचर

एक बजट फ़ोन के रूप में यहाँ पर आपको सामने की तरफ 5.7-इंच HD+ 1440×720 रेसोलुशन, 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गयी है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्वड ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में ओक्टा-कोर MTK 6750T प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है।

फोटोग्राफी के लिए, डिवाइस में रियर साइड पर 13MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ में आपको ब्यूटी मोड, प्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा मोड और टाइम-लैप्स जैसे फीचर दिए गये है। सामने की तरफ सेल्फी लेने के लिए 13MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

अन्य सुविधाओ में, यह डिवाइस थोडा पुराने एंड्राइड 7.0 नोगत OS और 4,000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 22 दिन का स्टैंडबाई टाइम का दावा करती है। फोन की रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस ID अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

InFocus Vision 3 Pro के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  InFocus Vision 3 Pro
डिस्प्ले 5.7-इंच HD+ 1440×720 रेसोलुशन, 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास
प्रोसेसर ओक्टा-कोर MTK 6750T प्रोसेसर
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 7.0 नोगत
सेल्फी कैमरा 13MP + 8MP, LED फ़्लैश, PDAF
रियर कैमरा 13MP
बैटरी 4,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4, फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS
कीमत 10,999 रुपए

OnePlus 6 Features, Specification and Rumors That We Already Know

Related Articles

ImageFASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा

FASTag Annual Pass लेने वालों की गिनती अब 1 करोड़ के पार पहुँच गई है, जिसकी जानकारी सरकार ने 28 सितंबर को दी है। ये पास 15 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, यानी जिन लोगों ने इसे शुरुआती दिनों में लिया था, उनका एक साल अब पूरा हो चुका है। वहीं जो लोग हाईवे …

Imageआगामी जनवरी महीने में लांच होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

साल 2018 में हमको बेहतरीन एंट्री लेवल स्मार्टफोनों से लेकर iPhone जैसे महंगे स्मार्टफोन देखने को मिले है और साल खत्म होने के बाद अब नए साल के पहले महीने में भी आपको काफी स्मार्टफोन देखने को मिलेंगे जिनमे Honor View 20 और Samsung M-सीरीज काफी आकर्षक साबित हो सकती है। कुछ डिवाइस जैसे Honor …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

Discuss

Be the first to leave a comment.