Realme, Vivo, BlackShark के साथ Lenovo और Nubia भी जल्द लायेंगे अपने स्नैपड्रैगन 855+ स्मार्टफ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

क्वालकॉम ने 2 दिन पहले अपने लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के अपग्रेड वरिएन्त स्नैपड्रैगन 855+ को लांच किया था जिसमे बेहतर क्लॉक स्पीड के साथ बेहतर GPU दिया गया है जो गेमिंग के लिए एक परफेक्ट चिपसेट साबित होती है। स्मार्टफोन मेकर के बीच सबसे लेटेस्ट चिपसेट को इस्तेमाल करने की होड़ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की चीनी सोशल साईट Weibo पर कुछ ही देर बाद कंपनियों ने अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप फ़ोनों को टीज़ करना शुरू कर दिया जिसमे Nubia ने Red Magic 3 को कन्फर्म भी कर दिया है।

तो चलिए नज़र डालते है की कौन सी कंपनी अपने किस हैंडसेट में आपको ये चिपसेट दे सकती है।

यह भी पढ़िए: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस की हुई घोषणा: Asus ROG 2 हो सकता है पहला. फ़ोन

गेमिंग स्मार्टफोन में होगा जल्द इस्तेमाल?

इस लिस्ट में सबसे पहले चिपसेट के लांच होते ही गेमिंग स्मार्टफोन पेश करने वाले Black Shark. iQOO और Nubia ने इसके इस्तेमाल की और इशारा किया जिसमे सबसे आगे है BlackShark। ब्लैकशार्क ने Weibo पर अपनी डिवाइस को स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ टीज किया।

Nubia Red Magic 3 Launch Specification
Nubia Red Magic 3

इसके बाद Nubia ने तो 855+ पावर्ड Nubia Red Magic 3 का एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिसमे साफ़ तौर पर इसस Elite स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट को देखा जा सकता है। इसके अलावा Vivo के सब -ब्रांड iQOO ने भी इसके चिपसेट के इस्तेमाल की और इशारा कर चूका है। गेमिंग सेंट्रिक फोन्स में लेटेस्ट प्रोसेसर यूजर्स को बेहतर गेमप्ले एक्सपीरियंस देगा।

Realme और Lenovo डिवाइस आएगी मार्किट में जल्द

Realme और Lenovo ने भी वैसे तो इस चिपसेट की तरफ संकेत दिए है लेकिन इसको एक बड़ा टीज नहीं कहा जा सकता है। एक तरफ Realme ने Hello Snapdragon 855+ लिखा है वही Lenovo ने लिखा है की इस चिपसेट का लम्बे समय से इंतजार था। तो अब कोई ब्रांड चिपसेट के लांच होते है इस टारह से संकेत दे रहा है तो साफ़ है की अगली डिवाइस में इस चिपसेट के इस्तेमाल को लेकर प्लानिंग शुरू भी हो चुकी है। अब देखने वाली बात सिर्फ यही है की इनमे से सबसे पहले हमको किस स्मार्टफोन में ये नयी चिपसेट देखने को मिलेगी या कोई और ब्रांड डिवाइस टीज़ करने की जगह सीधे डिवाइस लांच करने का प्लान करेगा।

इस से पहले हम Asus के RoG Phone 2 से जुडी खबर सुन चुके है की इसमें आपको 120HZ डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट देखने को मिल सकती है।

अभी के लिए इनके अलावा किसी कंपनी ने कोई पोस्ट नहीं की है और डिवाइस के जूसी भी कोई टाइम-लिमिट नहीं दी है तो उम्मीद है इस इस साल के अंत से पहले तो शायद की कोई SD855+ डिवाइस मार्किट में देखने को मिल पाए। तब तक बने रहिये हमारे साथ और पढ़ते रहिये Smartprix न्यूज़!!!

Related Articles

Imageबिना नेटवर्क 1.5 किमी तक कॉल करने वाला Tecno Spark 50s 5G लॉन्च, मिलेगी 6,500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग

एक नज़र में : Tecno ने भारत में Spark 50s 5G लॉन्च कर दिया है, जो मार्च में आए Tecno Spark 50 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा 5G फोन है। इसकी खास बात FreeLink फीचर है, जिससे मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी आप 1.5 किमी तक दूसरे सपोर्टेड फोन पर कॉल और …

ImageBlackShark 2 Pro होगा 30 जुलाई को लांच: स्नैपड्रैगन 855+ होगा इसका खास आकर्षण

अभी हाल ही में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट को ग्लोबली लांच किया गया था, जिसके तुरंत बाद ही Realme, BlackShark 2, Asus जैसी कंपनियों ने इसके इस्तेमाल की तरफ इशारा किया था। तो उसी क्रम में आज Black Shark ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन BlackShark 2 Pro को लांच करने की घोषणा कर दी है जिसमे अनुमान …

Imageसाल 2020 के स्नैपड्रैगन 855 प्लस के साथ उपलब्ध 15 बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम ने हाल ही में अपनी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के अपग्रेड वर्जन स्नैपड्रैगन 855 प्लस को भी लॉन्च कर दिया है। इस नयी चिपसेट में आपको पहले की तुलना यानि SD855 चिपसेट से तेज CPU और GPU कोर देखने को मिलती हैं। पिछले साल भी स्नैपड्रेगन 845 के हाई फ्रिकवेंसी वर्जन को हमने कुछ फोनों …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Discuss

Be the first to leave a comment.