Nothing Phone 3 में होगा iPhone जैसा एक्शन बटन: जानें किस कीमत पर और कब होगा भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing के CEO Carl Pei ने कुछ ही दिन पहले इस बात की पुष्टि कर दी है कि Nothing Phone 3 2025 की पहली तिमाही (Q1 2025) में लॉन्च किया जायेगा। फ़ोन के लॉन्च की टाइमलाइन सामने आने के साथ साथ इस फ़ोन के कई मुख्य फ़ीचर और इसकी कीमतों से संबंधित कई लीक इंटरनेट पर छा गए हैं। लंदन-बेस्ड ये कंपनी इस बार अपने फ़ोन में कई बड़े बदलाव कर सकती है। साथ ही एक खबरे ये भी आयी है कि इस बार इसके साथ एक Pro वैरिएंट भी दस्तक दे सकता है।

Nothing Phone 3 को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है। इसके लॉन्च के समय की जानकारी खुद कंपनी द्वारा सामने आयी है और इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर इंटरनेट पर कई रिपोर्ट भी हैं। आइये जानते हैं कि Nothing Phone 3 कब लॉन्च होगा और इसके क्या ख़ास फ़ीचर मिल सकते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy S25 Slim भी 22 जनवरी को होगा लॉन्च, लेकिन केवल 39 देशों में देगा दस्तक, देखें पूरी सूची

Nothing Phone 3 कब लॉन्च होगा?

कार्ल पेई ने Nothing के लॉन्च की कोई पक्की तारीख नहीं बतायी, लेकिन उनके आये जवाब के अनुसार ये फ़ोन फरवरी के अंत में या मार्च के शुरुआत में दस्तक दे सकता है।

Nothing Phone 3 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

अब तक सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार, नए Nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 3 या MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर आने की सम्भावना है। इसके अलावा फ़ोन में 6.5-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

डिज़ाइन की बात करें तो, पहले दोनों फोनों की तरह, इसमें भी ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन आने की ही उम्मीद है, लेकिन थोड़ा बदलाव देखने को ज़रूर मिलेगा। साथ ही इस फ़ोन में iPhone के जैसा एक एक्शन बटन भी जोड़े जाने की खबरें हैं।

कंपनी जहां Nothing Phone 3 को किफ़ायती सेगेमेंट में पेश कर सकती है, वहीँ मिड-रेंज सेगमेंट के लिए इस बार Nothing Phone 3 Pro लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस फ़ोन के कुछ फ़ीचर भी सामने आये हैं। इस Pro मॉडल में 6.67-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले, आ सकती है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट भी होगा। इसके अलावा ये फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 12GB तक की रैम और 512GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज से लैस हो सकता है।

इसके अलावा स्मार्टफोनों में AI के चलन को देखते हुए कंपनी इन दोनों स्मार्टफोनों में कई नए AI फ़ीचर भी जोड़ सकती है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव – देखें Samsung Galaxy S25 Slim का अल्ट्रा थिन डिज़ाइन

Nothing Phone 3 और 3 Pro को इन कीमतों पर खरीद पाएंगे ग्राहक

हालांकि अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन रिपोर्ट बताती हैं कि Nothing Phone 3 की कीमत लगभग ₹45,000 रुपए हो सकती है और वहीँ Nothing Phone 3 Pro को कंपनी लगभग ₹55,000 की कीमत पर पेश कर सकती।

Nothing Phone 3

अगर ये लीक सच होते हैं, तो Nothing Phone 3 इस बार Pro मॉडल के साथ फ्लैगशिप फोनों को भी टक्कर दे पायेगा। इसके अलावा AI फ़ीचर और फ़ोन के दिलचस्प डिज़ाइन के लोगों की उत्सुकता इन फोनों के लिए बढ़ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products