महाराष्ट्र में नए FasTag नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, पालन नहीं करने पर देने होंगे दोगुना पैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आपके पास कार है, और अक्सर आप ट्रैवल के दौरान कई टोल से गुजरते रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है, क्योंकि 1 अप्रैल 2025 से महाराष्ट्र में FasTag रूल्स में नया बदलाव होने वाला है। हालांकि, ये कोई ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन फिर भी आपको इसके बारे में पता होना चाहिए, नहीं तो आपको दोगुने पैसे भरने पड़ सकते हैं। आगे इस महाराष्ट्र में नए FasTag नियम के बारे में जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO F7 सीरीज लॉन्च की तारीख रिवील, अगले हफ्ते इन तगड़े फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

महाराष्ट्र में नए FasTag नियम की जानकारी

महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2025 से नए FasTag नियम लागू किए जा रहे हैं, इसके बाद सभी कार चालकों के लिए FasTag अनिवार्य कर दिया गया है। यहां तक कि महाराष्ट्र में जितने भी छोटे टोल प्लाजा है, जहां पहले FasTag की सुविधा नहीं होती थी, अब वहां भी FasTag की सुविधा को उपलब्ध करवाया जाएगा।

कार चालक के पास FasTag नहीं होने पर क्या होगा?

ऐसे में यदि कोई कार चालक FasTag का उपयोग नहीं करता है, या किसी कारणवश उसके पास FasTag नहीं होता है, तो उसे कार चलाने या सफर करने में कोई परेशानी नहीं आएगी, न ही टोल प्लाजा पर रोका जाएगा, लेकिन उससे FasTag न होने पर पेनल्टी के रूप में दोगुना पैसा लिया जाएगा।

ऐसा करने के पीछे ट्रैवल एक्सपीरियंस को सुधारना है, और इसी के साथ पूरे सिस्टम को कैशलैस करना है। कई टोल प्लाजा में कैश को या खुल्ले पैसों को लेकर काफी समस्या होती है, जिस वजह से अन्य वाहन चालकों का समय खराब होता है। FasTag को अनिवार्य करने के बाद ये समस्या खत्म हो जाएगी।

FasTag क्या है?

यदि आपको नहीं पता FastTag क्या है?, तो आपको बता दें, कि ये एक इलेक्ट्रॉनिक टैग होता है, जो आपकी कार के फ्रंट ग्लास लगाया जाता है। ये एक वॉलेट से जुड़ा रहता है, जिसे हमें उसी तरफ रिचार्ज करना होता है, जैसे हम अपने फोन को करते हैं। जब भी आप टोल प्लाजा से निकलते हैं, तो उस कार्ड को टोल पर लगी मशीन स्कैन करती है, और आपके रिचार्ज किए गए वॉलेट से पैसे अपने आप कट जाते हैं। इस तरह आपको टोल पर रुकने और पर्ची लेने की आवश्यकता नहीं होती है।

ये पढ़ें: iPhone 16e डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 45,000 रूपये से कम कीमत पर खरीदने का मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Imageदिल्ली में इस तारीख़ से नहीं बिकेंगे नए पेट्रोल टू-व्हीलर, सिर्फ़ इलेक्ट्रिक ही होंगे रजिस्टर

दिल्ली में पेट्रोल स्कूटर या बाइक खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार की नई Draft EV Policy 2026-2030 के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में कोई नया पेट्रोल या CNG टू-व्हीलर रजिस्टर नहीं होगा। यानी उस तारीख़ के बाद डीलर से आप जो भी नई गाड़ी लेंगे, …

Image1 अप्रैल से टोल पर कैश बंद! FASTag या UPI नहीं तो सफर अटक सकता है

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और अब भी टोल प्लाज़ा पर कैश निकालकर भुगतान करने की आदत है, तो 1 अप्रैल के बाद यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है।केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देशभर के टोल प्लाज़ा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products