iPhone 16e डिस्काउंट ऑफर्स के साथ 45,000 रूपये से कम कीमत पर खरीदने का मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple ने पिछले महीने ही अपना लेटेस्ट iPhone 16e लॉन्च किया है। फोन को कंपनी के लेटेस्ट चिपसेट और OS अपडेट के साथ पेश किया गया है इस फोन की कीमत 59,900 रूपये है, लेकिन Amazon पर iPhone 16e डिस्काउंट ऑफर्स के चलते आप इसे 45,000 रूपये से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Google Pixel 9a Vs iPhone 16e: जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट

Amazon पर iPhone 16e डिस्काउंट ऑफर्स

iPhone 16e डिस्काउंट ऑफर्स के चलते इस फोन को Amazon पर पहले से ही 58,400 रूपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही, फोन की खरीद के समय ICICI Bank (Amazon Pay वाला नहीं), SBI, and Kotak जैसे कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स द्वारा भुगतान करने पर 4,000 रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिससे फोन की कीमत 54,400 रूपये हो रही है।

अब बात करते हैं, कि iPhone 16e को 45,000 रूपये से कम कीमत पर कैसे खरीदें? दरअसल ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर्स के तहत 47,500 रूपये तक का ऑफ मिल रहा है। ऐसे में यदि आप iPhone 11 को भी एक्सचेंज करवाते हैं, तो आपको 11,400 रूपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल जाएगा। जिसके बाद फोन की कीमत 43,000 रूपये तक हो जाती है। हालांकि ट्रेड इन वैल्यू फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।

iPhone 16e के फीचर्स

फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Apple A18 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और इसमें 8GB RAM के साथ 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन iOS 18.3 पर रन होता है।

बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल (f/1.6, OIS) फ्यूजन कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 12 मेगापिक्सल (f/1.9) सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन में 4,005mAh की बैटरी दी गई है, और ये 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Amazon की इस सेल में मिल रहा स्मार्टफोन्स पर 8,000 रूपये तक का डिस्काउंट, कल से होगी शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageGoogle Pixel 8a 5G पर आया 18000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, 30,000 से कम में खरीदने का सुनहरा मौका

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही Pixel 8 सीरीज के अलग अलग मॉडल पर प्राइस ड्रॉप देखने मिल रहा है, और यदि आप भी Google Pixel सीरीज लेना चाहते हैं, तो आपको बता दें, कि Google Pixel 8a 5G डिस्काउंट ऑफर के साथ काफी कम कीमत पर मिल रहा है, जिसके …

Discuss

Be the first to leave a comment.