Google Pixel 8a 5G पर आया 18000 रुपए का बंपर डिस्काउंट, 30,000 से कम में खरीदने का सुनहरा मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google Pixel 9 सीरीज के लॉन्च के बाद से ही Pixel 8 सीरीज के अलग अलग मॉडल पर प्राइस ड्रॉप देखने मिल रहा है, और यदि आप भी Google Pixel सीरीज लेना चाहते हैं, तो आपको बता दें, कि Google Pixel 8a 5G डिस्काउंट ऑफर के साथ काफी कम कीमत पर मिल रहा है, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: The Great Indian Kapil Show Season 3 OTT Release: इस ऐप पर लगेंगे हंसी के ठहांके, देखें तारीख

Google Pixel 8a 5G डिस्काउंट ऑफर

इस फोन के 128GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है, लेकिन Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट पर इस फोन को 37,999 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है, यानी पूरे 15,000 रुपए का डिस्काउंट। इसके अतिरिक्त, HDFC का क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर 3000 रुपए का डिस्काउंट अलग से मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत 34,999 रुपए हो जाती है, मतलब कुल मिला के पूरा 18,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है।

ये तो हो गई डिस्काउंट की बात, अब एक्सचेंज ऑफर की बात करें, तो इस फोन पर 23,000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। यदि आप अपने किसी भी 15,000 से 2000, रुपए वाले फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो फोन को 30,000 रुपए से कम में खरीद सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है।

Google Pixel 8a 5G स्पेसिफिकेशंस

Pixel 8a in Obsidian finish

इस फोन में 6.1 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन Google Tensor G3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Android 14 पर रन होता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल जाती है।

बैक पैनल पर 64MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अतिरिक्त, फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 4492mAh बैटरी के साथ आता है, और 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

ये पढ़ें: Airtel दे रहा 279 की कीमत में 25 से ज्यादा OTT का एक्सेस, नए Airtel All-in-One OTT एंटरटेनमेंट प्रीपेड प्लान्स लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageOnePlus के इस 8GB वाले फोन पर आया बंपर डिस्काउंट, 10,000 रूपये में खरीदने का सुनहरा मौका

OnePlus का एक अच्छा फोन 15,000 रूपये से कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए सही है, और ये खबर भी आपके काम की हो सकती है। फिलहाल Amazon पर Great Summer Sale चल रही है, जिसमें OnePlus Nord CE4 Lite पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के चलते इस …

Image43 इंच से 50 इंच तक, ₹30,000 से कम में बेस्ट 4K QLED Smart TV – खरीदने से पहले देखें पूरी गाइड

QLED Smart TV का नाम सुनते ही कुछ साल पहले तक दिमाग में ₹60,000 से ₹70,000 वाला बजट आता था। क्वांटम डॉट वाली वो चमकदार, गहरी रंगत सिर्फ महंगे टीवी की पहचान मानी जाती थी। लेकिन 2026 में तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। आज ₹30,000 से कम में आपको न सिर्फ 4K QLED स्क्रीन …

Imageलॉन्च के हफ्तेभर बाद ₹8000 महंगा हुआ Samsung Galaxy M47 5G – खरीदने से पहले जान लें नई कीमत

Samsung Galaxy M47 5G भारत में 4 जुलाई को सेल पर आया था और इसके बेस 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत ₹23,999 (डिस्काउंट के बाद 22,999) थी। 11 जुलाई तक वही फोन Amazon India पर ₹32,999 में लिस्ट हो चुका है। यानी कूपन डिस्काउंट वाली लॉन्च कीमत से तुलना करें तो सीधे ₹10,000 का उछाल, और …

Discuss

Be the first to leave a comment.