Amazon की इस सेल में मिल रहा स्मार्टफोन्स पर 8,000 रूपये तक का डिस्काउंट, कल से होगी शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

मिड रेंज सेगमेंट में एक अच्छा फोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो अभी आपके लिए एक सुनहरा मौका है, क्योंकि Amazon पर कल से इलेक्ट्रॉनिक्स प्रीमियर लीग सेल शुरू होने वाली है, जिसमें कुछ खास स्मार्टफोन्स पर आपको 8,000 रूपये तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। इस लेख में हमनें Amazon Electronics Premier League Sale 2025 में मिलने वाली कुछ खास डील्स की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: कार में मोडिफिकेशन करवाना है तो जान लो ये रूल्स, कभी नहीं कटेगा चालान

Amazon Electronics Premier League Sale 2025: स्मार्टफोन डील्स

Realme GT 6T 5G

Amazon Electronics Premier League Sale 2025 में इस फोन पर आपको पूरे 8000 रूपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके चलते आप इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मात्र 24,000 रूपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इसके अलावा इस पर बैंक ऑफर्स के तहत 15,00 रूपये का अतिरिक्त लाभ उठा सकते हैं।

फोन में आपको 50MP प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 5,500mAh बैटरी के साथ आता है, और 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord 4 5G

इस फोन को आप इस सेल से बैंक ऑफर्स के साथ 4000 रूपये डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं, जिससे इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,000 रूपये हो जाएगी। फोन Sanpdragon 7 Plus gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।

इसके बैक पैनल पर 50MP (OIS) Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा, और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

iQOO Neo 10R 5G

ये एक लेटेस्ट फोन है, जो अभी हाल ही में लॉन्च हुआ है। इस फोन पर फिलहाल 2,000 रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 24,000 रूपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।

फोन Snapdragon 8s gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इसमें 50MP (OIS) Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

Samsung Galaxy M35 5G

ये फोन Amazon Electronics Premier League Sale 2025 में मात्र 13,999 रूपये की कीमत पर लिस्ट होने वाला है। फोन Exynos 1380 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। इस फोन में 50MP (OIS) प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 2MP मैक्रो सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का सेल्फी कैमरा मिल जाता है।

ये पढ़ें: पीएम योजना के तहत मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन, मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें पूरा माजरा क्या है?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageAmazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी। खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.