कार में मोडिफिकेशन करवाना है तो जान लो ये रूल्स, कभी नहीं कटेगा चालान

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में कार मोडिफिकेशन का क्रेज भी काफी ज्यादा है। लोग नई पुरानी कारों को खरीद कर उन पर मोडिफिकेशन करवा लेते हैं, लेकिन Legal Car Modification Rules के बारे में पता नहीं होने की वजह से उन्हें बड़े बड़े चालान भरने पड़ते हैं। यदि आप भी अपनी कार में कुछ मोडिफिकेशन करवाना चाहते हैं, तो भारत में कार मोडिफिकेशन रूल्स के बारे में जान लें।

ये पढ़ें: पीएम योजना के तहत मात्र 2% सालाना ब्याज पर लोन, मिलेगी 50% सब्सिडी, जानें पूरा माजरा क्या है?

भारत में कार मोडिफिकेशन रूल्स

कार का कलर बदलना

कई लोग पुरानी कार खरीद लेते हैं, और बाद में उन्हें अपने पसंदीदा कलर में बदल लेते हैं, ऐसे में आपको भारत में कार मोडिफिकेशन रूल्स के बारे में पता होना चाहिए। आप अपनी कार का कलर बदल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पहले आरटीओ (रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस) से पर्मीशन लेना होगी। इसके बाद गाड़ी की RC में भी इस चीज को मेंशन करना होगा। ध्यान देने वाली बात है, कि आप कार पर आर्मी कलर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

कार टायर मॉडिफिकेशन करवाना

इसके लिए व्हीकल मोडिफिकेशन रूल्स में छूट दी गई है। आप अपनी कार के टायर को बदल सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको इस चीज का ध्यान रखना होगा, कि जो टायर आप लगा रहे हैं, वो स्पीड रेटिंग के साथ आते हो, और मैन्युफैचरर की डिमांड के अनुसार होने चाहिए। उनकी लोड कैपेसिटी मौजूदा टायर के बराबर या उनसे ज्यादा होना चाहिए।

सस्पेंशन अपग्रेड करवाना

आप गाड़ी का सस्पेंशन बिना किसी परेशानी के बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको परमिशन की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इसे इतना ही कम ज्यादा करें, जितना उचित हो। जरूरत से ज्यादा करवाने पर कानूनी कार्यवाही हो सकती है।

कार में बॉडी रैपिंग करवाना

ये करवाना भारत में लीगल है, इसके लिए आपको कोई परमिशन लेने की आवश्यकता नहीं है। बॉडी रैपिंग कार को स्क्रैच से बचाने और नए बने रहने में काम आती है, जिसे एक बार करवाने के बाद 5 साल तक चलती है।

एलईडी-डीआरएल लगवाना

कार मॉडिफिकेशन के अंतर्गत एलईडी-डीआरएल लगवाना। किसी प्रकार के कानून का उल्लंघन नहीं है, इससे धुंध के समय और अंधेरे रस्ते में विजन अच्छा होता है, इसलिए बिना किसी पर्मिशन के इन्हें लगवाया जा सकता है।

सीएनजी किट लगवाना

पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोग सीएनजी की तरफ जा रहे हैं, ऐसे में आप बाहर से भी सीएनजी किट लगवा सकते हैं। ये पूरी तरह से लीगल है, लेकिन इसके लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपको RTO से परमिशन लेना होगी, और कुछ नियमों का पालन करना होगा।

बॉडी किट का उपयोग करना

कार को आकर्षक बनाने के लिए बॉडी किट का उपयोग किया जाता है, जिसमें फ्रंट स्प्लिटर, बॉडी क्लैडिंग और साइड पैनल जैसी चीजें शामिल हैं। इन्हें आप तभी लगवा सकते हैं, जब इनसे आपकी कार के स्ट्रक्चर में कोई बदलाव न हो।

इंजन में बदलाव करवाना

कार की परफॉरमेंस को बढ़ाने के लिए आप मौजूदा इंजन की जगह कार में ज्यादा पॉवर वाला इंजन लगवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको RTO से परमिशन लेना होगी, और इस बात का ध्यान रखना भी आवश्यक होगा, कि उसकी क्षमता कार कंपनी की गाईडलाइन के अनुसार ही हो।

दिव्यांगों के लिए मॉडिफिकेशन करवाना

भारत कार मॉडिफिकेशन रूल्स के अनुसार दिव्यांगों के लिए गाड़ियों में किसी भी प्रकार का मॉडिफिकेशन करना लीगल है, इसके लिए कोई रोक नहीं है।

ये पढ़ें: नए ट्रैफिक चालान जुर्माना 2025: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भरना होगा 10 गुना जुर्माना, देखें लिस्ट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

ImageSamsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: सस्ता कौन है ये तो साफ है, पर बेहतर कौन ये चौंकाएगा

Samsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी है। आज लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की। इसके बाद भी मेरी सलाह F70 Pro की तरफ जाती है। पहले N6 की तरफ की बात, क्योंकि बैटरी वाकई बड़ी है। तीन दिन चलने वाली बैटरी इस दाम में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products