नए ट्रैफिक चालान जुर्माना 2025: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भरना होगा 10 गुना जुर्माना, देखें लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है, क्योंकि 1 मार्च 2025 से नए ट्रैफिक चालान नियम की घोषणा हो गई है, जिसमें कीमतों में बदलाव किया गया है, और अब आपको 10 गुना ज्यादा जुर्माना भरना पड़ सकता है। आगे इन इन नए ट्रैफिक चालान जुर्माना 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Find My Device का ‘People’ टैब बताएगा दूसरों की लोकेशन, करना होगा बस ये काम

नए ट्रैफिक चालान जुर्माना 2025

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर

पहले नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ाने पर 1,000 रुपये से 1,500 रुपये के बीच जुर्माना भरना पड़ता था, लेकिन अब आप ऐसा करते हुए पकड़ाए तो पहली बार में 10 हजार रुपये जुर्माना और 6 महीने तक की जेल हो सकती है, और दूसरी बार में 15 हजार रुपये का जुर्माना और 2 साल तक के लिए आपको जेल में बंद किया जा सकता है।

बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर

पहले कभी आप बिना हेलमेट गाड़ी चलाते हुए पकड़ाए होंगे, तो आपका सिर्फ 100 रूपये का चालान बना होगा, वहीं नए ट्रैफिक चालान जुर्माना 2025 के तहत इसे 10 गुना बढ़ा दिया गया है। अब यदि आप बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हुए पकड़ाते हैं, तो आपको 1,000 रूपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

फोन का उपयोग करते हुए गाड़ी चलाने पर

यदि आप गाड़ी चलाते समय फोन का भी उपयोग कर रहे हैं, तो ये भी एक दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है, ऐसे में पहले 500 रुपये का जुर्माना लगता था, लेकिन अब यदि आप ऐसा करते हुए पकड़े गए, तो आपसे 5,000 रूपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।

ट्रिपल राइडिंग करने पर या रश ड्राइविंग करने पर

एक टू व्हीलर पर दो से अधिक लोगों का बैठना मना है, लेकिन फिर भी लोग ऐसा करते हैं, लेकिन यदि अब कोई ऐसा करते हुए पकड़ा गया, तो उसे 1,0000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। यदि आप रश ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए तो 5,000 रूपये का जुर्माना भरना होगा, और एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को रास्ता न देने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।

सिग्नल तोड़ने और ओवरलोडिंग करने पर

पहले कम जुर्माना होने की वजह से बेफिक्र हो कर सिग्नल तोड़ दिया जाता था, लेकिन यदि अब आप ऐसा करते पाए गए तो आपसे 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। इतना ही नहीं, यदि आपने गाड़ी में ओवरलोडिंग कर रखी है, तो आपको 20,000 रूपये का जुर्माना देना होगा।

नाबालिक नियम तोड़ता है, तो

यदि कोई नाबालिक गाड़ी चलाते हुए और ट्रैफिक नियम को तोड़ते हुए पकड़ा गया, तो 25,000 रुपये का जुर्माना लगेगा, इसी के साथ 3 साल तक की सजा हो सकती है, और उसे 25 साल तक की उम्र होने तक लाइसेंस बनवाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

ये पढ़ें: Panchayat जैसी 10 वेब सीरीज़, जिनमें मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.