Find My Device का ‘People’ टैब बताएगा दूसरों की लोकेशन, करना होगा बस ये काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Google के Find My Device का नाम आप सभी ने सुना होगा, और जीवन में कभी न कभी इसका उपयोग भी किया ही होगा। खास तौर पर इसका उपयोग फोन के गुम हो जाने पर या चोरी हो जाने पर किया जाता है। कंपनी इस फीचर को और बेहतर बनाने के लिए नए नए अपडेट लेकर आ रही है, हाल ही में Find My Device नए अपडेट में ‘People’ टैब नाम से एक और नई चीज शामिल की गई है, जिससे आप अपने दोस्तों या फैमिली मेंबर्स की लोकेशन को भी ट्रैक कर सकते हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Panchayat जैसी 10 वेब सीरीज़, जिनमें मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट

Find My Device का ‘People’ टैब बताएगा दूसरों की लोकेशन

पहले हमें किसी भी व्यक्ति का लोकेशन के लिए उसे कॉल या मैसेज के माध्यम से से WhatsApp पर लाइव लोकेशन मंगवाना पड़ती थी, लेकिन Find My Device के नए अपडेट के बाद आप इसमें ही किसी की भी लाइव लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपके पास उस चीज की परमिशन होनी चाहिए।

इस नए अपडेट के साथ Google सीधे Apple के Find My एप को टक्कर देगा। अब इस फीचर में आपको अपने फोन के साथ साथ अन्य लोगों के फोन के गुम जाने पर उनकी लोकेशन भी पता चल जाएगी। इसे नया फीचर मार्च एंड्रॉयड फीचर ड्रॉप में पेश किया गया था।

‘People’ टैब कैसे काम करेगा?

इसमें आप सिर्फ उन्हीं लोगों की लाइव लोकेशन देख पाएंगे, जिन्होंने अपनी लोकेशन को आपके साथ साझा करने की अनुमति दी हो। इतना ही नहीं, इसमें आपको और भी कई फीचर्स मिलेंगे, जैस

  • आप इसमें अपनी साझा की गई लोकेशन की अवधि को भी निर्धारित कर सकते हैं, जैसे एक घंटे या एक दिन के लिए साझा करना।
  • आप उन सभी कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट देख पाएंगे, जिनके साथ आपने अपनी लोकेशन को साझा किया है, और उन्हें हटा भी पाएंगे।
  • आप चाहें तो किसी भी समय अपनी लोकेशन के एक्सेस को बंद कर सकते हैं, जिससे सभी लोग आपकी लोकेशन को एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

ये पढ़ें: इस गर्मी इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस तरह रखें ध्यान, नहीं तो बना रहेगा फूटने का खतरा

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageWhatsapp पर Fake GPS Location भेज के करें प्रैंक, बस करना होगा ये छोटा सा काम

अक्सर हम कहीं बाहर होते हैं, और किसी को घर का बताने पर वो हमसे हमारी लोकेशन मांग ले तो फंस जाते हैं, क्योंकि करंट और लाइव लोकेशन में हम जहां होते हैं, वहां की लोकेशन आती है। लेकिन टेक्नोलॉजी ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है, अब आप किसी को भी सीधे Whatsapp या …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Discuss

2 Comments
Mukhtar Ali
Mukhtar Ali
@mukhtar_nazuvoza
8 months ago

Mini Boost4

1
Reply