इस गर्मी इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस तरह रखें ध्यान, नहीं तो बना रहेगा फूटने का खतरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, और ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। सोशल मीडिया और न्यूज में आपने भी कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगती हुई दिखाई गई हो, लेकिन यदि आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का सही रख रखाव करेंगे, तो उसमें आग लगने की संभावना काफी कम हो जाएगी। इस लेख में हमनें बताया है, कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से कैसे बचाएं? क्योंकि अभी इलेक्ट्रिक स्कूटर का ही जमाना है, और लगभग सभी घरों में इसका उपयोग किया जा रहा है, तो अपने स्कूटर और अपनी सुरक्षा के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें।

ये पढ़ें: realme 14 5G इस चिपसेट और धांसू परफॉरमेंस के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानकारी रिवील

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से कैसे बचाएं?

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से कैसे बचाएं?

चार्जिंग के समय इस चीज का रखें ध्यान

इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए हमेशा उसके ओरिजिनल चार्जर का ही उपयोग करें। यदि आप किसी लोकल चार्जर का उपयोग करेंगे, तो इससे ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है, और बैटरी में आग लग सकती है। इसके अतिरिक्त, स्कूटर को पूरी पूरी रात चार्ज नहीं करना चाहिए।

स्कूटर को धूप में ज्यादा समय के लिए खड़ी न करें

कई बार हम कहीं बाहर जाते हैं, तो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को कहीं भी पार्क कर देते हैं, ऐसे में यदि हमें उस जगह पर ज्यादा समय लगता है, तो हमारा स्कूटर उस तपती धूप में खड़ा रहता है, जिससे अत्यधिक गर्मी बढ़ने से भी उसकी बैटरी प्रभावित हो सकती है, और स्कूटर में आग लगने की संभावना बढ़ सकती है। इसके लिए आप छांव वाली जगह या किसी मॉल की पार्किंग का उपयोग कर सकते हैं।

पानी से दूर रखें

वैसे तो गाड़िया बारिश में भी चलाई जाती है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर होने की वजह से इसे ज्यादा समय तक पानी के संपर्क में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यदि पानी इसकी वायरिंग या बैटरी तक चला गया तो इससे बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बढ़ जाएगी, और इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग सकती है।

बैटरी और वायरिंग को समय पर चेक करें

हर गाड़ी की समय पर सर्विसिंग होना बहुत जरूरी है। पेट्रोल गाड़ियों को हम बिना सर्विस के भी लंबे समय तक चला लेते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर में ऐसा नहीं किया जा सकता है। आपको नियमित रूप से इसकी बैटरी और वायरिंग के साथ साथ अन्य कंपोनेंट की भी जांच करना आवश्यक है, यदि आपको बैटरी के आकार में अंतर नजर आएं, या वायरिंग जली हुई या उसमें से असमान्य गंध आए, तो तुरंत अपने स्कूटर को सर्विस सेंटर पर दिखवाएं।

नकली पार्ट्स का उपयोग न करें

कई बार हम पैसों की बचत के चक्कर में गाड़ियों में नकली पार्ट्स का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों में ऐसा करना आपके लिए काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है, क्योंकि नकली बैटरी या अन्य पार्ट्स आपस में एक दूसरे के साथ ताल मेल न बैठा पाएं, या सपोर्ट न कर पाएं, तो आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। हमेशा अपनी गाड़ियों में ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) द्वारा प्रमाणित बैटरी और स्पेयर पार्ट्स का ही उपयोग करना सही रहता है।

निष्कर्ष

इन पांचों तरीकों को पढ़ कर आपको समझ आ ही गया होगा, कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से कैसे बचाएं? इसके साथ ही इस चीज का ध्यान रखना भी आवश्यक है, कि गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटर से लगातार लंबी दूरी तय न करें, बीच बीच में उसको रोक कर थोड़ा रेस्ट लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें।

ये पढ़ें: Pushpa Movie Free download: इस तरह करें एक क्लिक में पूरी मूवी डाउनलोड

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Imageऐसे पता करें चार्जर असली है या नकली, नहीं तो फोन खराब होने और फूटने का खतरा बना रहेगा

अक्सर हम नया फोन लेते हैं, तो बिल के साथ आता है, और हमें पता भी होता है, कि असली है, लेकिन कई बार फोन का चार्जर खराब होने पर हम नया चार्जर खरीद कर लाते हैं, और हमें पता ही नहीं होता है, कि वो चार्जर असली है या नकली और न हम उसके …

ImageSuzuki e-Access रिव्यू: Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, पैसा वसूल या नहीं?

Suzuki Access 125 पिछले एक दशक से भारत की सबसे पसंदीदा स्कूटरों में से एक रही है। पिछले साल Suzuki ने इसी भरोसेमंद ‘Access’ नाम को इलेक्ट्रिक रूप दिया और सामने आई Suzuki e-Access, एक 3kWh बैटरी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर। इसके साथ कंपनी Access की विरासत को इलेक्ट्रिक दौर में भी आगे ले जाना चाहती …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products