ऐसे पता करें चार्जर असली है या नकली, नहीं तो फोन खराब होने और फूटने का खतरा बना रहेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर हम नया फोन लेते हैं, तो बिल के साथ आता है, और हमें पता भी होता है, कि असली है, लेकिन कई बार फोन का चार्जर खराब होने पर हम नया चार्जर खरीद कर लाते हैं, और हमें पता ही नहीं होता है, कि वो चार्जर असली है या नकली और न हम उसके बारे में ज्यादा सोचते हैं। हालांकि, आपको ये पता होना चाहिए कि चार्जर असली है या नकली कैसे पता करें?

क्योंकि जबसे बाजार में टाइप सी चार्जर का चलन बढ़ा है, कई दुकानदार ज्यादा कमाई के चक्कर में नकली चार्जर बेच रहे हैं, जिसका खामियाजा ग्राहकों को भुगतना पड़ता है। ऐसे कई केस सामने आए हैं, जिनमें चार्जर की वजह से फोन ब्लास्ट हुए हैं, और कई यूजर्स इस तरह की दुर्घटना का शिकार हुए हैं। ऐसे में यदि हम ओरिजिनल चार्जर के पैसे दे रहे हैं, तो हमें असली और नकली चार्जर में फर्क पता होना चाहिए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: भारत सरकार की AI को लेकर चेतावनी,सरकारी कर्मचारी नहीं करें ChatGPT DeepSeek का उपयोग, ये है कारण

चार्जर असली है या नकली कैसे पता करें?

यदि आपने भी कोई चार्जर खरीदा है, और आप उसके बारे में पता करना चाहते हैं, कि वो असली है या नकली तो इसके लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड द्वारा एक BIS ऐप लॉन्च किया गया है, जिसकी सहायता से आप असली और नकली चार्जर का फर्क पता कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले अपने फोन के Play Store या App Store में जाएं, और BIS Care ऐप डाउनलोड करें।
  • अब ऐप को ओपन करने पर “Verify R no. under CRS” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब प्रोडक्ट की जानकारी के लिए दो ऑप्शन दिखेंगे, जिसमें प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन नंबर और QR कोड स्कैन का ऑप्शन दिखेगा।
  • इनमें से आप कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं, इसके लिए ये सुनिश्चित कर लें, कि दोनों में से आपके पास क्या उपलब्ध है।
  • इतना करने पर उस चार्जर से संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। यदि कोई जानकारी नहीं आती है, तो समझ लीजिए कि आपका चार्जर नकली है।

चार्जर का रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे पता करें?

चार्जर असली है या नकली कैसे पता करें?

जब भी आप कोई चार्जर खरीदेंगे, तो उस चार्जर पर एक छोटा सा QR कोड चिपका होगा, जिसे आप स्कैन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, दुकानदार द्वारा एक पक्का बिल भी दिया जाएगा, जिसमें एक रजिस्ट्रेशन नंबर होगा जो “R” से शुरू होगा। चार्जर खरीदते समय इस चीज की जांच जरूर करें।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

एक नज़र में : TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Imageइस गर्मी इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस तरह रखें ध्यान, नहीं तो बना रहेगा फूटने का खतरा

गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है, और ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे लगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। सोशल मीडिया और न्यूज में आपने भी कई वीडियो देखे होंगे, जिनमें इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगती हुई दिखाई गई हो, लेकिन यदि आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का सही रख रखाव करेंगे, तो उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products