भारत सरकार की AI को लेकर चेतावनी,सरकारी कर्मचारी नहीं करें ChatGPT DeepSeek का उपयोग, ये है कारण

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि आप भी किसी सरकारी दफ्तर में रह कर अपने काम को आसान बनाने के लिए किसी AI Chatbot का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको भी सतर्क रहने की आवश्यकता है, हाल ही में भारत सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है, कि वें DeepSeek, ChatGPT जैसे AI ऐप्स का उपयोग न करें, नहीं तो उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। आगे भारत सरकार की AI को लेकर चेतावनी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi के इन फोन्स में नहीं मिलेंगे अब नए अपडेट, अभी है बदलने का सही मौका

भारत सरकार की AI को लेकर चेतावनी

जैसा कि हमनें बताया है, सरकारी कर्मचारी भी आज कल अपने कामों को आसान बनाने के लिए AI ऐप्स का उपयोग करते हैं, लेकिन फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से सभी सरकारी दफ्तरों के लिए ये निर्देश जारी किया गया है, कि वें किसी भी सरकारी कंप्यूटर या लैपटॉप पर इन AI ऐप्स को इंस्टॉल न करें।

इसका कारण प्राइवेसी और सिक्योरिटी बताई जा रही है, क्योंकि ये सभी विदेशी ऐप्स हैं, और हाल ही में DeeSeek के सर्वर पर कई मलेशियस अटैक भी हुए हैं, ऐसे में इन ऐप्स को इंस्टॉल करने के बाद सिस्टम की परमिशन इन्हें मिल जाती है, और सरकारी डेटा लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।

सरकारी कर्मचारी कैसे करें AI का उपयोग

सरकार द्वारा जो सर्कुलर जारी किया गया है, इसमें किसी भी सरकारी डिवाइस में इन AI ऐप्स को इंस्टॉल करने का मना किया गया है, लेकिन कर्मचारी अपने पर्सनल फोन्स पर इन AI ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन उन फोन्स पर किसी भी तरह के सरकारी डॉक्यूमेंट्स नहीं होना चाहिए। इसकी दूसरा आसान तरीका है, कि आप ऐप्स की जगह इन्हें इनकी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से एक्सेस करें।

किस तरह काम आते हैं, ये AI ऐप्स

AI ने इस डिजिटल युग में कई चीजों को आसान कर दिया है, किसी को वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखना हो एक क्लिक में हो जाता है, किसी बच्चे को कोई सवाल नहीं आ रहा ये Chatbot हल कर देते हैं, इतना ही नहीं किसी भी तरह के कोड जनरेट करने में भी सक्षम है ये ऐप्स। ऐसे में सभी लोग किसी भी चीज की जानकारी के लिए अब इनका उपयोग करने लगे हैं, वहीं उन्हें पहले इंटरनेट पर अलग अलग वेबसाइट को खोल कर अपना जवाब ढूंढना पड़ता था।

ये पढ़ें: Netflix पर 2025 में धूम मचाएगी ये नई वेब सीरीज और फिल्में, अभी देख लो, नहीं तो पछताओगे

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

Discuss

Be the first to leave a comment.