Xiaomi के इन फोन्स में नहीं मिलेंगे अब नए अपडेट, अभी है बदलने का सही मौका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi EOS लिस्ट: Xiaomi भारत में काफी प्रचलित कंपनी है, जो बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन्स से लेकर महंगे फ्लैगशिप फोन्स तक बनाती है। हालांकि इन फोन्स में आपको कमाल के फीचर्स मिलते हैं, लेकिन हर मॉडल में कुछ सालों तक का ही सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता है। कंपनी की एक नई लिस्ट सामने आई है, जिसे Xiaomi Times द्वारा देखा गया है।

दरअसल कंपनी अपने EOS लिस्ट को हमेशा अपडेट करती रहती है। इस लिस्ट में उन सभी मॉडल्स के नाम साझा किए जाते हैं, जिनमें नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना बंद हो जाता है। अब जिन फोन्स में ये सपोर्ट मिलना बंद होगा, उन फोन में कई परेशानी आने की संभावना बन सकती है। आगे xiaomi के कौनसे फोन में अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलेगा इस पर एक नजर डाल कर देखें, कहीं आपका फोन भी इस लिस्ट में शामिल तो नहीं है।

ये पढ़ें: Netflix पर 2025 में धूम मचाएगी ये नई वेब सीरीज और फिल्में, अभी देख लो, नहीं तो पछताओगे

Xiaomi EOS लिस्ट

  • Redmi Note 11
  • Redmi Note 11 5G
  • Redmi Note 11 SE
  • Redmi Note 11S
  • Redmi Note 11S 5G
  • Redmi 10C
  • Redmi 10 2022
  • POCO X4 Pro 5G
  • POCO M4 Pro

ऊपर बताई गई लिस्ट में जो भी फोन्स हैं, सभी Xiaomi ब्रांड के अंतर्गत आते हैं। ये सभी किफायती कीमत या मिड रेंज वाले फोन्स हैं, और इनमें 2 या 3 साल का OS अपडेट और 3 या 4 साल तक के सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलते हैं।

नए अपडेट बंद होने से आप आपके फोन में कंपनी के लेटेस्ट UI और नए फीचर्स का मजा नहीं ले पाएंगे। इसके अतिरिक्त, सिक्योरिटी पैच अपडेट होने से सॉफ्टवेयर में आने वाले बग्स को भी ठीक कर पाना मुश्किल हो जायेगा।

ऐसी स्थिति में आपको समय रहते अपने पुराने फोन को बेच कर एक लेटेस्ट स्मार्टफोन ले लेना चाहिए, जिसमें आपको लेटेस्ट फीचर्स के साथ आगामी 3 4 साल तक अपडेट मे रहें।

ये पढ़ें: Realme GT 7 Snapdragon 8 Elite के साथ जल्द मचाएगा बाजार में धूम, कम कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

Imageक्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे? इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

ImageAndroid 17 में क्या नया है? AI, सुरक्षा और Instagram तक आपके फोन में बदलने वाली हैं ये चीज़ें

Android 17 को Google सिर्फ एक नए अपडेट की तरह पेश नहीं कर रही है, बल्कि इस बार कंपनी आपके फोन को ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सुरक्षित और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में ज़्यादा काम का बनाने की कोशिश कर रही है। अगर आप दिनभर फोन पर चैट करते हैं, वीडियो देखते हैं, Instagram इस्तेमाल करते हैं, …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products