Netflix पर 2025 में धूम मचाएगी ये नई वेब सीरीज और फिल्में, अभी देख लो, नहीं तो पछताओगे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Next on Netflix: यदि आप एक मनोरंजन प्रेमी है, और आपको फिल्में और वेब सीरीज देखना काफी पसंद हैं, तो ये खबर आपके काम की होने वाली है, क्योंकि कल 3 फरवरी को Netflix ने एक इवेंट आयोजित किया था, जिसमें उन सभी फिल्मों और सीरीज की घोषणा की गई, जो इस साल Netflix पर रिलीज होने वाली है। ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज आपके इस साल के मनोरंजन को  अलग लेवल पर ले जाएगी, आगे Netflix की अपकमिंग फिल्में और सीरीज पर एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: Realme GT 7 Snapdragon 8 Elite के साथ जल्द मचाएगा बाजार में धूम, कम कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद

Next on Netflix: हिंदी फिल्में (2025)

Nadaaniyan

इस फिल्म में Saif Ali Khan के बेटे Ibrahim Ali Khan और Khushi Kapoor को कास्ट किया गया है। फिल्म में दो किरदारों को दिखाया गया है, जिनमें एक Pia नाम की दिल्ली की बोल्ड और उत्साही लड़की होती है, और दूसरा Arjun नाम का नोएडा का मध्यम वर्गीय दृढ़ निश्चयी लड़का होता है, जब ये दोनों मिलते हैं, तो दोनों की दुनिया बिल्कुल अलग होती है, ऐसे में इनके बीच प्यार और डर दिल टूटने की यात्रा शुरू होती है।

Jewel Thief- The Red Sun Chapter

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में Saif Ali Khan नजर आने वाले हैं। फिल्म एक डकैती के ऊपर है, जिसमें आपको काफी एक्शन और थ्रिल मिलने वाला है। फिल्म में दो मास्टरमाइंड होते हैं, जो एक अनमोल हीरे की डकैती में लगे होते हैं।

Dhoom Dhaam (14 February 2025)

इस फिल्म में Yami Gautam और Prateek Gandhi को कास्ट किया गया है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसमें एक शादी की गलत रात की कहानी को बताया गया है।

Aap Jaisa Koi

इसमें एक 40 वर्षीय कुंवारे की कहानी को दर्शाया गया है, जो एक डेटिंग ऐप पर 30 वर्षीय महिला से मिलता है, और उसे उससे प्यार हो जाता है। मुख्य भूमिका में R. Madhavan और Fatima Sana Sheikh को मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है।

Toaster

इस फिल्म में Rajkumar Rao और Sanya Malhotra को कास्ट किया गया है। फिल्म एक टोस्टर पर आधारित है, जिसके लिए एक उथल पुथल शादी की यात्रा को दिखाया गया है।

TEST

इस फिल्म में भी R. Madhavan नजर आने वाले है। फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित है, इसमें दो अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

Next on Netflix: हिन्दी शो और सीरीज (2025)

Dabba Cartel (28 February)

इस सीरीज में मुंबई के उपनगरीय इलाके ठाणे की एक रोमांचक अपराध नाटक की कहानी को दर्शाया गया है, जिसमें एक मध्यम वर्गीय महिला एक टिफिन सेंटर शुरू करती है, जो आगे चल कर एक ड्रग ऑपरेशन में बदल जाता है।

The Royals

ये एक रोमांटिक सीरीज होने वाली है, जिसमें मुख्य भूमिका में Ishaan Khattar और Bhumi Pednekar को कास्ट किया गया है, फिल्म में महाराजा फैशन ड्रेसेस नाम की एक दुकान को दर्शाया गया है।

Mandala Murders

ये एक मर्डर मिस्ट्री होने वाली है, जो भूतकाल के कई राज खोलेगी, इसमें आपको एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस देखने को मिल सकता है।

The Bads of Bollywood

ये इस इवेंट की सबसे चर्चित घोषणा थी, जिसमें Shahrukh Khan ने Netflix पर अपने बेटे Aryan khan के डेब्यू शो की घोषणा की थी। इस शो के माध्यम से दर्शकों को Aryan khan का बॉलीवुड में डेब्यू देखने को मिलेगा, और लोग उन्हें कितना पसंद करते हैं, ये उसके बाद ही पता चलेगा।

Vir Das Fool Volume

इस शो को नेटफ्लिक्स पर एक कॉमेडी स्पेशल के साथ वापस पेश किया जा रहा हैं, इसे दुनिया भर के कई शहरों में शूट किया गया है, जो दयालुता की भावना से एकजुट हैं।

Dining with the Kapoors

इस शो में बॉलीवुड के सबसे पुराने और चर्चित कपूर परिवार के किसी न किसी सदस्य के साथ एक टेबल पर उनकी अनसुनी कहानियों को सुनने का मौका मिलेगा।

Saare Jahan Se Achcha

इस सीरीज में Pratik Gandhi, Sunny Hinduja, और Tillotama Shome को कास्ट किया गया है, फिल्म में देश भक्ति को बताया गया है, और ये स्वतंत्र भारत पर अधिक है।

Super Subbu

ये एक तेलुगू सीरीज है, जिसमें एक सेक ऐसे व्यक्ति की कहानी को बताया गया है, जो बहुत ही अनलकी होता है, और कैसे वो इस वजह से जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना करता है।

Delhi Crime 3

ये एक Emmy अवॉर्ड फ्रेंचाइजी है, जिसमें फिर से नए केस सामने आयेंगे, और सर, मैडम, और उनकी टीम इन केस को सुलझाने में व्यस्त हो जाएंगे।

Khakee: The Bengal Chapter

इस सीरीज में दो ईमानदार पुलिस वालो को बताया गया है, जो एक खूंखार डॉन को पकड़ने के लिए उसका और उसके गुंडों का पीछा करते हैं।

Kohrra 2

ये Kohra सीरीज का दूसरा सीजन है, जिसमें फिर नए केस सामने आयेंगे, और इनके रहस्यों को सुलझाया जाएगा। सीरीज में Barun Sobti, और Mona Singh मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।

Rana Naidu 2

ये एक एक्शन सीरीज है, जिसमें Rana Naidu की स्टाइल में तोड़ फोड़ नजर आने वाली है। इस सीरीज में आपको शानदार एक्शन देखने को मिलने वाला है।

Akka

इस सीरीज में Kirthi Suresh और Radhika Apte को मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है। सीरीज मातृ सत्ता को दर्शाया गया है, इस बीच एक विद्रोही अपने पतन को योजना बनाता है, जबकि पेमरू की एक लड़की अक्का से बदला लेने का मन बना लेती है।

Glory

ये एक मजेदार और सस्पेंस से भरी हुई फिल्म होने वाली है, जिसमें Pulkit Samrat, Divyendu, और Suvinder Vicky को कास्ट किया गया है। इस सीरीज में फैमिली ड्रामा और लालच को बताया गया है।

The Great Indian Kapil Show S3

Kapil Sharma अपने तीसरे सीजन के साथ फिर एक बार Netflix पर नजर आने वाले हैं, जो आपके दिनों को ठहाकों और हँसी से भर देंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Imageइस वीकेंड धूम मचाने आ रहे हैं ये नए OTT Releases – Netflix, Prime Video, JioHotstar और SonyLIV पर देखें ये टॉप वेब सीरीज़ और फिल्में

वीकेंड शुरू होते ही लोग घर बैठे OTT release this week का इंतज़ार करते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस शुक्रवार और वीकेंड पर क्या देखें, तो आपके लिए खुशखबरी है। Netflix, Prime Video, JioHotstar, SonyLIV, Apple TV+ और ZEE5 जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म इस हफ़्ते कई शानदार नयी फिल्में और वेब सीरीज़ …

ImageBorder के 29 साल बाद फिर आमने-सामने सनी देओल और अक्षय खन्ना – Netflix पर आज रिलीज़ ‘Ikka’, जानें कैसी है ये कोर्टरूम कहानी

सनी देओल और अक्षय खन्ना का एक साथ पर्दे पर आना अपने आप में एक बड़ी बात है। इन दोनों को हमने आख़िरी बार 1997 की ‘Border’ में साथ देखा था, और अब करीब तीन दशक बाद ये जोड़ी दोबारा लौटी है। फर्क बस इतना है कि इस बार माहौल जंग के मैदान का नहीं, …

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products