Netflix ने पेश किया moments फीचर, इस तरह सेव करें अपने पसंदीदा क्लिप्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Netflix ने moments फीचर पेश किया है।
  • इसकी सहायता से अपनी पसंदीदा क्लिप्स को सेव और शेयर कर पाएंगे।

Netflix ने “moments” नाम से एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी सहायता से यूजर्स अब किसी भी सीरीज के मोमेंट्स को सेव कर पाएंगे। फिलहाल इस फीचर का उपयोग Netflix ऐप में ही किया जा सकता है, और ये सिर्फ iOS डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है, पर जल्द ही कंपनी इसे Android डिवाइसों के लिए भी पेश कर सकती है। आगे Netflix Moments फीचर क्या है? इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस दिवाली Google Pay दे रहा 1,001 कैशबैक, ये है तरीका

Netflix Moments फीचर क्या है?

जब भी हम कोई मूवी या वेब सीरीज देखते हैं, तो उसके कुछ सीन्स हमें अच्छे लगते हैं, जिन्हें हम बाद में भी देखना पसंद करते हैं, या कई बार दूसरों को दिखाना चाहते हैं, और इसके लिए ही Netflix Moments फीचर को पेश किया गया है, जिसकी सहायता आप पूरी सीरीज और मूवी के किसी भी सीन को मोमेंट्स में सेव कर सकते हैं और “My Netflix Tab” के सेक्शन में जाकर उन सीन्स को देख सकते हैं।

इतना ही नहीं, उन सीन्स को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा सकता है। मोमेंट्स को सेव करने के लिए ऐप में एक ऑप्शन को शामिल किया गया है, जिस पर क्लिक करके यूजर्स सीन को सेव कर पाएंगे। कंपनी के Giancarlo Esposito के अनुसार भविष्य में इस फीचर में और भी बदलाव किए जा सकते हैं।

Moments फीचर का उपयोग कैसे करें?

इसके लिए जब भी आप कोई मूवी या सीरीज देखेंगे, तब आपको वीडियो के साइड में दिए गए ऑप्शंस पर क्लिक करना है, यहां play back speed, episodes, audio, जैसे ऑप्शंस के साथ “Moments” का ऑप्शन भी होगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करें।

अब ये अपने आप उस क्लिप को सेव कर लेगा, और आप उसी समय उस क्लिक को दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं, इसके अतिरिक्त यदि आप उस सीन को देखना चाहते हैं, तो “My Netflix” वाले सेक्शन में जा कर देख सकते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10 और Neo 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स लीक, इन चिपसेट के साथ होंगे लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageथिएटर रिलीज से पहले ही सामने आया Yeh Prem Mol Liya का OTT प्लेटफॉर्म, जानें कब और कहां देखें

एक नज़र में : राजश्री प्रोडक्शंस और सूरज बड़जात्या की Yeh Prem Mol Liya 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी, लेकिन घर बैठे ये कहां दिखेगी, ये पहले ही तय हो गया है। 18 नवंबर को आए इसके ऑफिशियल ट्रेलर को पांच दिन में 4.5 करोड़ से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसके थंबनेल …

ImageiPhone 16 सीरीज के बेस मॉडल्स में शामिल होंगे ये AI फीचर्स

Apple ने 9 सितम्बर 2024 को फॉल इवेंट आयोजित किया है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी iPhone 16 सीरीज को पेश करने वाली है। इसी के साथ कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा भी करेगी, लेकिन इस बार आकर्षण का केंद्र Apple द्वारा पेश किये जाने वाले AI फीचर्स होंगे। ये पहली सीरीज होगी जिसमें कंपनी …

Imageस्मार्टफोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी: क्या है, कैसे काम करता है, और इसके फायदे क्या हैं?

सैटलाइट फ़ोन के बारे में हम सभी ने सुना है, लेकिन वास्तव में हम इसके बारे में जानते कितना है ? ये एक ऐसा यंत्र है, जो अक्सर इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही काम में आता है, जैसे कहीं देश की सीमाओं पर, जहां सेल-फ़ोन के नेटवर्क नहीं मिलते, वहाँ सैटलाइट फोनों की आवश्यकता होती …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products