इस दिवाली Google Pay दे रहा 1,001 कैशबैक, ये है तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Google Pay 1,001 तक कैशबैक दे रहा है।
  • इसके लिए 6 तसक्कों पूरा करना होगा।

आज के समय में हम सभी ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए Google Pay का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, आप Google Pay से इस दिवाली पैसे भी कमा सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने इस दिवाली “Laddoos” नाम से एक कैंपेन चलाया है, जिसमें यूजर्स को 1001 रुपए जीतने का मौका मिलेगा, हालांकि उसके लिए उन्हें Laddoo कलेक्ट करना होंगे। आगे जानते हैं, कि Google Pay पर laddoo कैसे कलेक्ट करें?

ये पढ़ें: Samsung ने Z Fold 7 और Fold 7 SE पर काम करना शुरू कर दिया है

Google Pay पर laddoo कैसे कलेक्ट करें?

यदि आप Google Pay पर Laddoo कलेक्ट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने ऐप के माध्यम से कुछ ट्रांजैक्शंस करना होंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी गई हैं।

हालांकि इसके लिए आपको अपने फोन में इस ऐप को ओपन करके “Laddoos” वाले सेक्शन में जाना होगा, और यहां “Reward” सेक्शन में “Referrals” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, फिर नीचे बताए गए सभी ट्रांजैक्शंस को पूरा करना होगा।

  • किसी भी मर्चेंट के QR को स्कैन करके कम से कम 100 रुपए का पेमेंट करना होगा।
  • कम से कम आपको 100 रुपए का कोई भी मोबाइल रिचार्ज या बिल पेमेंट करना होगा।
  • आपको कम से कम 200 रुपए का एक गिफ्ट कार्ड खरीदना होगा।
  • ऐप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान करना होगा।
  • एक “Laddoo” अपने फ्रेंड की गिफ्ट करना होगा।

इसमें आपको इन सभी पेमेंट मेथड का उपयोग करके 6 Laddoos हासिल करना होंगे। आप ऐप के माध्यम से अपने दोस्तों को रिश्तेदारों को ये Laddoos सेंड और रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं। इन Laddoos को कलेक्ट करने के लिए आपके पास 7 नवंबर रात 11:59 बजे तक का ही समय है। आप किसी भी मर्चेंट या दोस्त को बार बार पेमेंट करके एक्स्ट्रा Laddoo हासिल नहीं कर सकते हैं।

रिवॉर्ड क्लेम कैसे करें

  • जब आप सभी “Laddoos” कलेक्ट कर लें, तब ऐप ओपन करें और “offers” वाले सेक्शन में जाएँ।
  • यहाँ “Rewards” के ऑप्शन पर क्लिक करें, और “Laddoos” वाले सेक्शन में जाएँ।
  • अब “Claim Final Reward” और फिर “Claim Reward” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा, इसे स्क्रैच करने पर पता चलेगा, आपको कितने रूपए का रिवॉर्ड मिला है।

ये पढ़ें: iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी सामने आयी, इन फीचर्स के साथ 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 का भारत में इंतज़ार बढ़ा, जनवरी में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में : iQOO 16 के लिए भारत में आपका इंतज़ार थोड़ा लंबा हो सकता है, क्योंकि ताज़ा लीक के अनुसार इसका लॉन्च अब जनवरी 2027 में हो सकता है। पिछले साल इसी हफ्ते, 26 नवंबर को iQOO 15 भारत में लॉन्च हो गया था। वहीँ इस बार कंपनी iQOO 16 को पहले Malaysia …

ImageTelegram Account डिलीट या डीएक्टिवेट कैसे करें ?

Telegram इस समय की एक बेहतरीन मैसेजिंग ऐप है, जो आपके चैट को एन्क्रिप्टेड यानि सुरक्षित रखता है और साथ ही इसमें काफी सुविधाएँ भी मिलती हैं। इस समय लाखों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, और उन्हें ये WhatsApp से भी बेहतर लगती है। 2013 में लॉन्च हुई Telegram ऐप के कुछ फ़ीचर ऐसे …

ImageWhatsApp पर किसी नंबर को बिना Save किये कैसे करें चैटिंग

WhatsApp के ज़रिये चैटिंग करना या किसी को कोई भी वीडियो, ऑडियो, तस्वीर या डॉक्यूमेंट भेजना बेहद आसान हो चला है। और सच कहें तो किसी के साथ बने रहने के लिए या बात करने के लिए हमें ऐसी मैसेजिंग ऐप की बहुत आवश्यकता भी है। लेकिन जिन लोगों से हम थोड़े दूर हैं या …

ImageGTA 6 मोबाइल पर खेलना है? ये रहा तरीका, लेकिन इन लिंक पर क्लिक किया तो होगी बड़ी गलती

एक नज़र में : GTA 6 का 13 साल का इंतज़ार 19 नवंबर की आधी रात को खत्म हो रहा है। खास बात ये है कि इसे आप अपने फोन पर भी खेल सकते हैं। PlayStation Store पर GTA 6 के पेज पर ‘Remote Play supported’ साफ लिखा है। लेकिन इंटरनेट पर घूम रही GTA …

ImagePUC कब खत्म हो रहा है? गाड़ी नंबर डालकर 1 मिनट में चेक करें, नए नियम में आपकी गाड़ी को कितना समय मिलेगा

एक नज़र में : सड़क परिवहन मंत्रालय के PUCC पोर्टल पर गाड़ी का नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अक्षर डालते ही आपके PUC की एक्सपायरी तारीख सामने आ जाती है। इसी पोर्टल के डैशबोर्ड पर ‘PUCC Defaulter’ वाला आंकड़ा 14 करोड़ के पार दिख रहा है। ये तारीख अब पहले से ज़्यादा मायने …

Discuss

Be the first to leave a comment.