Samsung ने Z Fold 7 और Fold 7 SE पर काम करना शुरू कर दिया है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
  • Samsung ने Z Fold 7 और Fold 7 SE पर काम करना शुरू कर दिया है।
  • फ़ोन्स को 2025 के मध्य तक पेश किया जा सकता है।

Samsung ने इस साल अपने दो शानदार फोल्डेबल फ़ोन Z Fold 6 और Z Flip 6 लॉन्च किये हैं, और अब कंपनी अपने दो नए फोल्डेबल फ़ोन्स Z Fold 7 और Fold 7 SE पर काम कर रही है। हाल ही में इन दोनों फ़ोन्स के कोडनेम सामने आये हैं, जिसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO 13 बैटरी और चार्जिंग की जानकारी सामने आयी, इन फीचर्स के साथ 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च

Samsung Z Fold 7 और Fold 7 SE पर काम शुरू हुआ

इन दोनों फ़ोन्स से सम्बंधित जानकारी GalaxyClub द्वारा साझा की गयी है। जानकारी के अनुसार इन दोनों फ़ोन्स को Q7 और Q7M कोडनेम के साथ देखा गया है। इनमें से Z Fold 7 को Q7 दिया गया है., और Fold 7 SE का कोडनेम Q7M हो सकता है, हालाँकि ये अभी भी एक रहस्य है। इसके अतिरिक्त कंपनी Galaxy Z Flip 7 पर भी काम कर रही है, जिसे B7 कोडनेम के साथ देखा गया है।

अन्य खबरों के अनुसार Q7M का मतलब Samsung के ट्राई फोल्ड फ़ोन से भी हो सकता है, जिसे ड्यूल हिन्ज और ट्रिपल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, हल ही में इससे सम्बंधित जानकारी भी सामने आयी थी। कंपनी इन फोल्डेबल फ़ोन्स को 2025 के मध्य तक लॉन्च कर सकती है, हालाँकि इससे सम्बंधित कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गयी है।

हाल ही में कंपनी ने Z Fold 6 Special Edition लॉन्च किया था, जिसे बड़े डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन के साथ पेश किया गया था। फ़ोन में 200 मेगापिक्सल कैमरा को शामिल किया गया है, हालाँकि इसमें S Pen सपोर्ट नहीं दिया है। जैसे जैसे इन दोनों फ़ोन्स की लॉन्च की तारीख नजदीक आएगी, इससे सम्बंधित और भी जानकारी सामने आ सकती है, कम्पनी इन फोन में S Pen सपोर्ट देती है या नहीं ये आने वाले समय में पता चलेगा।

ये पढ़ें: Oppo Find N5 स्पेसिफिकेशन्स लीक, OnePlus Open 2 के नाम से भारत में हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageIND vs NZ दूसरा टेस्ट देखना है? ऐसे मिलेगा Sony LIV फ्री, ये पैक आएंगे काम

एक नज़र में : भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 27 नवंबर को भारतीय समय के मुताबिक सुबह 3:30 बजे Christchurch में शुरू होगा। भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर होगी, और Wellington का पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बाद दो मैचों की ये सीरीज़ अब इसी मुकाबले से तय होगी। Sony …

ImageSamsung 10 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित सकता है; जल्द ही Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की प्री बुकिंग शुरू होगी

Samsung के इस साल के दुसरे Galaxy Unpacked event की खबरें काफी समय से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, और अभी हाल ही में कुछ सूत्रों से पता चला है, कि कंपनी इस साल का अपना दूसरा इवेंट 10 जुलाई को आयोजित कर सकती है। इस अफवाह की पुष्टि एक डच रिटेलर द्वारा लगाए …

ImageSamsung जल्दी ही लॉन्च करेगा आसानी से बदली जाने वाली बैटरी के साथ ये दो फ़ोन

Samsung के फोल्डेबल फोनों का इंतज़ार हर साल सभी को रहता है। इस साल भी Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 अगस्त के महीने में Galaxy Unpacked event में लॉन्च किये जा सकते हैं और इनकी खबरें काफी समय से आ रही हैं। आज एक नयी रिपोर्ट सामने आयी है, जो कहती है …

ImageSamsung का नया टीज़र आउट – “New Shape” के पीछे छिपा है नया और चौड़ा Galaxy Z Fold8

Samsung ने आने वाली Galaxy Z Fold सीरीज़ के लिए अपना टीज़र कैंपेन आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है, और इस बार कंपनी की पूरी नज़र एक ही डिवाइस पर टिकी दिख रही है – Galaxy Z Fold8। अब तक Samsung अपने Instagram और YouTube चैनलों पर छह टीज़र वीडियो शेयर कर चुका है, …

Image7,000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ Lava ने लॉन्च किया 11 हज़ार से कम का Lava Smart 4 Pro

एक नज़र में : Lava ने भारत में Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है, जो Smart 4 और Smart 4 Plus के बाद इस सीरीज़ का तीसरा फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जो आपको 11 हज़ार रुपये से कम में मिलेगी। लेकिन ये Amazon-Flipkart पर नहीं, सिर्फ Lava के ऑफलाइन …

Discuss

Be the first to leave a comment.