जानिये कैसे पाएं Facebook videos के Audio Playback से निजात

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

फेसबुक ने हाल ही में वीडियो ऑटोप्ले के फीचर के साथ अपने मोबाइल ऐप को अपडेट किया है। जिसे लेकर यूजर्स को काफी दिक्क्तें आ रही हैं, फेसबुक ब्राउज़ करते समय अक्सर अचानक से तेज आवाज़ के साथ वीडियो शुरू हो जाता है और सार्वजनिक तौर काफी असुविधा महसूस होती है। (Read in English)

फिर भी फेसबुक इस फीचर को यह कहकर सही ठहराता है कि यह ‘वीडियो देखने के लिए फेसबुक को एक बेहतर माध्यम बना रहा है’, लेकिन यकीनन इसे लेकर अधिकतर लोगों को समस्या उठानी पड़ रही है। सार्वजनिक जगहों पर असुविधा के अलावा, यह आपके डेटा को भी न चाहते हुए खर्च कर सकता है इसलिए यह आवश्यक है कि इस पर यूजर्स का नियंत्रण होना चाहिए। यहां हम आपको यह बता रहे हैं कि कैसे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

इसके अलावा पढ़ें: कैसे देखें कि कोई Facebook पोस्ट Edit किया गया है या नहीं

अपने फेसबुक फ़ीड में ऑटोप्ले वीडियो के audio को disable करने के लिए निम्नलिखित steps का अनुसरण करें:

step 1: फेसबुक ऐप में दाईं ओर बने ट्रिपल बार पर स्विच करके सेटिंग मेनू पर जाएं।

step 2: नीचे स्क्रॉल करें और ‘App settings’ पर टैप करें

step 3: यहाँ आपको “Videos in news feed start with sound’’ विकल्प दिखाई देगा, इसे टॉगल कर बंद कर दें।

इसके साथ ही आप अपने फेसबुक फ़ीड को ब्राउज़ करते समय फेसबुक वीडियो के ऑटो ऑडियो प्लेबैक को पूरी तरह रोक सकते हैं।

लेकिन फिर भी एक असुविधा रहेगी!

यदि आप किसी वीडियो को देखना चाहते हैं और उसे प्ले करते तथ नीचे के कोने पर वॉल्यूम बटन टैप करके इसके ऑडियो को on करते हैं, तो पूर्व में की हुई सेटिंग्स फिर से डिसएबल हो जाएंगी और आपको उपरोक्त चरणों को फिर से दोहराना होगा।

हालांकि, अगर आप वीडियो को देखने के लिए वीडियो पर टैप करते हैं और निचले कोने में वीडियो आइकन से ऑडियो on नहीं करते हैं, तो आपकी सेटिंग्स वही रहेंगी।

यह भी पढ़ें: जानिये Facebook Messenger में अपना अकाउंट कैसे लॉगआउट करें

Related Articles

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

Imageकैसे जाने की फेसबुक पर आपकी निजी जानकारी लीक हुई है या नहीं?

Facebook ने पिछलें महीने यह बताया था की काफी लोगो के अकाउंट को हैक करके उनकी निजी जानकारियाँ चुरा ली गयी है। कल कंपनी ने यूजर की संख्या का खुलासा किया है जो 29 मिलियन के करीब है और उनके नाम और कांटेक्ट से जुडी जानकारी लीक की गयी है। चूँकि इस हैकिंग से 29 …

Imageफेसबुक और रिलायंस जिओ मिलकर बना रहे है एक सुपर एप्लीकेशन: WeChat को देगी कड़ी टक्कर

सोशल मीडिया किंग फेसबुक और जिओ से टेलिकॉम सेक्टर में बदलाव लाने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर एक नए मोबाइल एप्लिकेशन पर काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मिलकर एक मल्टी-फंक्शनल एप बना रही हैं जिसमें डिजिटल पेमेंट्स, सोशल मीडिया, गेमिंग के साथ ही फ्लाइट और होटल …

Imageफ्री में JioHotstar कैसे पाएं – बिना अलग पैसे दिए क्रिकेट, मूवीज़ और शोज़ देखने के आसान तरीके

JioHotstar पर बड़े क्रिकेट मैच, नई मूवीज़ और चर्चित शोज़ देखने के लिए ज़रूरी नहीं कि हर बार अलग से सब्सक्रिप्शन के पैसे भरे जाएं। आप अपने फोन पर जो रिचार्ज करते हर महीने करते हैं, कई बार उसी में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। केवल Jio ही नहीं, Airtel और Vi भी अपने …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products