कैसे देखें कि कोई Facebook पोस्ट Edit किया गया है या नहीं

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसा कि हम जानते हैं कि अब फेसबुक द्वारा पोस्ट के आगे ‘Edited’ टैग नहीं दिखाया जाता, जिस कारण उपयोगकर्ता अक्सर भ्रम के शिकार होते हैं कि पोस्ट में उनके द्वारा किये गए बदलाव सेव हुए हैं या नहीं? हालांकि अच्छी बात यह है कि, सभी फेसबुक पोस्ट में अभी भी “Editing history” मौजूद है। पुष्टि करने और सत्यापित करने के लिए आप इस “Editing history को ऐक्सेस कर सकते हैं।

फेसबुक द्वारा यह टैग हटा लिया जाना ठीक है या खराब ये बाद का विषय है, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने पोस्ट में किये गए बदलाव को सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह भी देखें: RAM’सूत्र: सब कुछ जो आप अपने फोन की रैम के बारे में जानना चाहते हैं

किसी फेसबुक पोस्ट को संपादित किया गया है या नहीं यह जांचने के लिए और Editing history को एक्सेस करने के लिए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं –

  • Step 1 : पोस्ट के ऊपर दाएं कोने पर down arrow पर क्लिक करें।

 

  • Step 2 : ड्रॉप डाउन मेनू में ‘More Options ‘ या ‘view Edit history’ देखेंगे।
  • Step 3 : यदि आपको ‘More Options’ विकल्प दिखाई देता है, तो उस पर टैप करें और ‘view Edit history’ को सेलेक्ट करें।

एक बार जब आप ‘Edit history’ देखेंगे, तो आप समय के साथ हुए सभी संपादनों को देखें सकेंगे और किसी भी प्रकार के भ्रम से बच सकेंगे।

आप एंड्रॉइड और आईओएस पर मौजूद मोबाइल फेसबुक एप पर फेसबुक पोस्ट की Edit history की जांच के लिए इन चरणों का प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी देखें: OnePlus 5 में QuickPay Paytm, Alipay और WeChat भुगतान को कैसे सक्रिय करें

Related Articles

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Imageइन टिप्स के साथ करें अपने Instagram Likes दोगुने

Instagram एक सोशल मीडिया ऐप है, जो अब केवल वीडियो या रील पोस्ट करने या दोस्तों से बात-चीत के काम तक सीमित नहीं रह गयी है। करोड़ों की तादाद में लोग इस पर अपना टैलेंट शेयर करके ही सफलता की सीढ़ी चढ़े हैं और बहुत सारे बिज़नेस या ब्रैंड इस पर अपने बिज़नेस को प्रमोट …

Imageक्या Instagram पर किसी भी प्राइवेट अकाउंट को बिना फॉलो किये देख सकते हैं ?

Instagram में Private account फ़ीचर आने के बाद से, हम किसी भी उस व्यक्ति के अकाउंट को नहीं देख पाते हैं, जिसने अपने अकाउंट को ‘private’ किया है। ये फ़ीचर इंस्टाग्राम अकाउंट को उन व्यक्तियों से सुरक्षित रखने की एक पहल है, जो आपके लिए अंजान हैं या जिन्हें आप अपनी तस्वीरें नहीं दिखाना चाहते …

ImageInstagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें। सवाल बस इतना है कि …

ImageInstagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products