Instagram पर किसी ने आपको Restrict किया है या नहीं, कैसे पता करें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Instagram पर कभी-कभी ऐसा महसूस होता है कि कोई इंसान पहले जितना इंटरैक्ट नहीं कर रहा। ना उस कॉन्टैक्ट के जवाब (replies) आते हैं, ना हमारी पोस्ट या रील पर (comments) दिखते हैं, और सब कुछ थोड़ा अलग-सा लगने लगता है। ऐसे में कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि क्या सामने वाले ने मुझे रिस्ट्रिक्ट कर दिया है?

सबसे पहले ये समझना ज़रूरी है कि Instagram का Restrict feature ब्लॉक करने (block) जैसा नहीं होता। इसमें सामने वाला आपको unfollow या block किए बिना, आपकी एक्टिविटी को थोड़ा सीमित कर सकता है। इसी वजह से इसे पहचानना थोड़ा मुश्किल और असमंजस वाला हो जाता है।

ये भी पढ़ें: क्या Instagram पर किसी भी प्राइवेट अकाउंट को बिना फॉलो किये देख सकते हैं ?

एक चीज़ जिस पर लोग सबसे पहले ध्यान देते हैं, वो है comments। अगर आप किसी की पोस्ट पर comment करते हैं और वो comment आपको तो दिखता है, लेकिन बाकी लोगों को नहीं दिखता, तो ये एक इशारा या possible sign हो सकता है। कई यूज़र्स ने नोट किया है कि restrict होने पर comments अक्सर public नहीं रहते।

दूसरा संकेत मैसेज से जुड़ा हो सकता है। अगर आपके messages “Seen” नहीं दिखाते, या replies अचानक बंद हो गए हैं, जबकि पहले नार्मल या साधारण बातचीत होती थी, तो यूज़र्स को शक होता है कि कुछ बदलाव हुआ है। हालांकि ये भी मुमकिन है कि सामने वाला बस active न हो।

तीसरा संकेत आपको notifications से मिलता है। Restrict किए जाने पर आपकी एक्टिविटी सामने वाले के लिए silent हो जाती है। यानी आपके कमेंट या रिप्लाई या उस तक पहुँचते हैं, लेकिन बिना किसी नोटिफिकेशन के। इसी वजह से इंटरेक्शन अचानक कम हो सकता है।

एक और हल्का सा इशारा ये है कि जब आप सामने वाले की profile देखते हैं, तो सब कुछ साधारण लगता है, ना block, ना unfollow। यही चीज़ यूज़र्स को असमंजस में डालती है, क्योंकि बाहरी रूप से कुछ भी गलत नहीं दिखता, लेकिन व्यवहार बदल जाता है।

ये भी पढ़ें: इन AI ऐप्स के साथ किसी भी फोटो में बदलें अपने कपड़े और स्टाइल

यहाँ एक ज़रूरी बात समझनी चाहिए कि इनमें से कोई भी sign अकेले में ये प्रमाणित नहीं करता कि आप restrict किये गए हैं। Instagram restrict को intentionally discreet बनाता है, ताकि यूज़र्स को साफ़ तौर पर नोटिफिकेशन न मिले। इसलिए ज़्यादातर केसों में ये सिर्फ पैटर्न और व्यवहार के बदलाव से ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

अगर किसी के पोस्ट या रिप्लाई में लगातार बदलाव दिख रहा है, तो कई बार ये Instagram feature से ज़्यादा personal choice या activity change भी हो सकता है। इसलिए निष्कर्ष निकालने से पहले कॉन्टेक्स्ट समझना ज़रूरी है।

Instagram का restrict feature यूज़र्स को दूरी बनाने का विकल्प देता है, बिना किसी ड्रामा के। और इसी वजह से ये सवाल आज इतने लोगों के मन में रहता है कि “कहीं मुझे restrict तो नहीं कर दिया गया?”

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageInstagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें। सवाल बस इतना है कि …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

Discuss

Be the first to leave a comment.