जानिये Facebook Messenger में अपना अकाउंट कैसे लॉगआउट करें

  • Like
  • Comment
  • Share

मार्क जुकरबर्ग के स्वामित्व वाली फेसबुक ने अपने मुख्य एप और Messenger एप की सेटिंग्स में काफी बदलाव किये हैं, जिनमें से एक है लॉगआउट का विकल्प हटा देना। जी हाँ! Facebook Messenger में अब लॉगआउट का ऑप्शन नहीं दिया जा रहा है।  ऐसे में कई यूजर्स को अपना अकाउंट लॉगआउट करने के लिए या तो दूसरी डिवाइस से पासवर्ड बदलना पड़ता है अथवा Messenger अनइंस्टाल करना पड़ता है।  लेकिन अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी क्यों कि हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसा तरीका जिससे आप आसानी से किसी भी स्मार्टफोन से अपना अकाउंट लॉग आउट कर सकते हैं।

Facebook Messenger से अपना अकाउंट लॉग आउट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले Facebook App खोलें और Settings में जाएँ
  • नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Account settings पर टैप करें

  • अकाऊंट सेटिंग्स में Security and login को चुनें

  • इसके बाद आपके सामने उन सभी devices और apps की सूची आ जायेगी जहाँ-जहाँ आपका फेसबुक अकाउंट लॉगिन हुआ है, इनमें से जिस भी एप्प या डिवाइस से आप लॉगआउट होना चाहते हैं उसे टैप कीजिये

  • टैप करते ही ड्राप डाउन बॉक्स खुलेगा जिसमें से आप Log Out का विकल्प चुन सकते हैं


इस तरीके से आप अपने अकाउंट को मैसेंजर या किसी भी अन्य डिवाइस से लॉगआउट कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पास फेसबुक एप होना जरूरी है, यदि आपके पास Facebook App नहीं है तो फिर आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर App लिस्ट में से मेसेंजर का डेटा डिलीट करके लॉगआउट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageInstagram अकाउंट को डिलीट या डीएक्टिवेट कैसे करें

Instagram अकाउंट को बनाना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल हो जाता है इसे पूरी तरह से डिलीट (delete) या बंद (deactivate) करना। अक्सर लोग अकाउंट बना तो लेते हैं, लेकिन इस्तेमाल ना करने पर, अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट नहीं करते, या कर नहीं पाते। तो हमने आप ही के लिए यहां एक-एक स्टेप के …

ImageFacebook अकाउंट परमानेंट डिलीट कैसे करें या डीएक्टिवेट कैसे करें

इस समय Facebook सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां लोग घंटों बिताते हैं। ये दुनिया में कहीं भी बैठे अपने घरवाले, दोस्त रिश्तेदारों से जुड़ने का सबसे बेहतर माध्यम बन चुका है। अब इसका नाम Meta है, लेकिन आजकल लोगों की प्राइवेसी को लेकर इस ऐप पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ये …

Imageअब पासवर्ड नहीं, सेल्फी वीडियो से खुलेगा आपका Google अकाउंट – कैसे सेट करें और कितना सुरक्षित?

Google Selfie Video Sign-In – Google ने आखिरकार अकाउंट रिकवरी की उस सबसे बड़ी टेंशन पर हाथ रखा है जो सालों से करोड़ों लोगों को परेशान करती आई है, यानी पासवर्ड भूल जाना और साथ में वह फोन या ईमेल भी पास न होना जिससे अकाउंट वापस मिल सके। कंपनी ने 23 जुलाई 2026 को …

Imageगाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर रेड लाइट या स्पीड कैमरा वाला चालान कट जाता है और हमें पता ही नहीं चलता। कभी मैसेज नहीं आता, तो कभी आया हुआ SMS कहीं दब जाता है। और अगर आपने हाल ही में कोई सेकंड-हैंड गाड़ी खरीदी है, तो ये जान लेना और भी ज़रूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.