Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन हुए लीक: आ सकता है स्नैपड्रैगन 636 और 6.2-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले हफ्ते ही मोटोरोला की इस आगामी डिवाइस के बारे में इन्टरनेट पर चर्चा थी की यह कंपनी की दूसरी एंड्राइड-वन डिवाइस साबित हो सकती है। लेकिन आज यहाँ पर एक और लीक सामने आया है जिसमे फोन से जुडी लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गयी है जिसमे फोन के मुख्य आकर्षण इसका स्टॉक-एंड्राइड OS और एक थोडा बड़ी नौच-युक्त डिस्प्ले है।

Motorola One Power के मुख्य आकर्षण:
  • स्टॉक एंड्राइड
  • 6-2-इंच FHD+ नौच डिस्प्ले
  • ड्यूल-रियर कैमरा

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy J3 (2018) और J7(2018) हुए किफायती कीमत के साथ लांच

Motorola One Power के फीचर (लीक)

Techienize के द्वारा लीक की गयी इमेज के माध्यम से फोन की सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। फोन में आपको 6.2-इंच FHD+IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमे आपको 19:9 रेश्यो तथा आकर में थोडा बड़ा नौच भी दिया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा भी दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: BlackBerry Key2 हुआ QWERTY Keypad और ड्यूल कैमरे के साथ लांच

फोटोग्राफी के लिए, One Power में पीछे की तरफ 12MP + 5MP का f/1.8 + f/2.0 अपर्चर युक्त ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। यहाँ पर 12MP सेंसर एक RGB सेंसर होगा वही 5MP का एक्स्ट्रा सेंसर यहाँ पर डेप्थ इफ़ेक्ट के लिए दिया गया है जिसके द्वारा आप पोर्ट्रेट मोड के बेहतर इमेज ले सकेंगे। दूसरी तरफ आपको 8MP का f/2.2 अपर्चर युक्त सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करे तो यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो OS के साथ टर्बो चार्जिंग सपोर्ट वाली 3780mAh की बैटरी दी जा सकती है। 3C लिस्टिंग के अनुसार यह डिवाइस 5V/3A, 9V/2A और 12V/1.5A की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिए, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, NFC, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जा सकता है।

Motorola One Power की कीमत और उपलब्धता

अभी इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता की कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन लीक्स और अफवाहों पर ध्यान दे तो कंपनी शायद से अगली तिमाही में लांच किया जा सकता है।

Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Motorola One Power
डिस्प्ले 6.2-इंच FHD+IPS LCD डिस्प्ले IPS डिस्प्ले, 19:9 डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट
रैम 4GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB, 128GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो
प्राइमरी कैमरा 12MP+5MP, f/1.8, f/2.0 LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 8MP, f/2.2 अपर्चर
बैटरी 3780mAh
अन्य  ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, OTG, 3.5mm ऑडियो जैक
कीमत अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न डिस्काउंट में सस्ता Smart TV ले रहे हैं? ₹8,000 का ‘QLED’ और ₹30 हज़ार वाले Samsung का पूरा सच

एक नज़र में : दिवाली सेल में सस्ता Smart TV ढूंढ रहे लोगों को Amazon पर ₹7,699 का एक 32 इंच TV दिख रहा है, जिसकी लिस्टिंग इमेज पर बड़े अक्षरों में QLED लिखा है। लेकिन अलग से स्ट्रीमिंग स्टिक लगाए बिना आप इस पर YouTube भी नहीं चला पाएंगे, क्योंकि इसकी लिस्टिंग में Wi-Fi …

ImageMotorola Edge+ हो सकता है SD865 और 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच: स्पेसिफिकेशन हुए लीक

मोटोरोला ने हाल ही में अपना पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr लांच किया था और उसके बाद से ही चर्चा की की फोन जल्द ही मार्किट में एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन लांच करने वाला है। नयी रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का अगला स्मार्टफोन Motorola Edge+ हो सकता है जिसके आज कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गये …

Imageपंच होल फ्रंट कैमरा सेटअप के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के समय में सभी स्मार्टफोन मेकर नौच-डिस्प्ले के साथ-साथ बिना बेज़ेल (लगभग) वाले स्मार्टफोन पेश करने के लिए होड़ मची हुई है। अब बिना बेज़ल वाली डिवाइस के लिए कंपनी को काफी क्रिएटिव कदम उठाने पड़ रहे है जिनमे से सबसे आकर्षक है और नवीनतम तरीका है इन-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सेटअप। (Best In-display Camera …

ImageOnePlus 16 और 16R दोनों आ सकते हैं भारत… फ्लैगशिप की कीमत जा सकती है लाख के पार

एक नज़र में : OnePlus 16 अब भारत भी आ सकता है, और टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी इसके साथ OnePlus 16R भी लाने की तैयारी में है। अब तक इस फ्लैगशिप को चीन तक सीमित माना जा रहा था, क्योंकि भारत के लिए सिर्फ 16R का नाम सामने आया था। लेकिन भारत में ये फोन …

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

Discuss

Be the first to leave a comment.