Samsung Galaxy J3 (2018) और J7(2018) हुए किफायती कीमत के साथ लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में Galaxy J8 और Galaxt J6 को लांच करने के बाद सैमसंग ने पिछले साल लांच किये गये किफायती स्मार्टफोन J3(2017) तथा J7(2017) के अपग्रेड वर्जन J3(2018) और J7(2018) को US में लांच कर दिया गया है। अभी दोनों फ़ोनों की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों फ़ोनों किफायती कीमत की श्रेणी में लांच किये गये है। दोनों डिवाइस इसी महीने बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।

Samsung Galaxy J3(2018) और J7(2018) के मुख्य आकर्षण:

  • sAMOLED डिस्प्ले
  • किफायती कीमत
  • सैमसंग नॉक्स इंटीग्रेशन
  • अच्छा बैटरी बैकअप

यह भी पढ़िए: Redmi Y2 बनाम Realme 1; कौन है भरोसेमंद और ज्यादा किफायती मोबाइल फोन

Samsung Galaxy J3(2018) और J7(2018) के फीचर

एंड्राइड ओरियो OS पर रन करने वाले Samsung Galaxy J3(2018) में आपको 5-इंच की HD (720×1280 पिक्सेल) रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। फोटोग्राफी  के लिए यहाँ पर f/1.9 अपर्चर के साथ 8MP का रियर कैमरा तथा फ्रंट साइड में f/2.2 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy J7(2018) में आपको 5.5-इंच की HD (720×1280 पिक्सेल्स) रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है। फोटोग्राफी  के लिए यहाँ पर f/1.7 अपर्चर के साथ 13MP का रियर कैमरा तथा फ्रंट साइड में f/1.9 अपर्चर वाला 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Redmi Y2 हुआ 16MP सेल्फी कैमरे और स्नैपड्रैगन 625 के साथ इंडिया में लांच

Samsung की ये दोनों डिवाइस Samsung Knox Integration के साथ पेश किये गये है। इसके अलावा यहाँ पर Samsung+ एप्लीकेशन भी दी गयी है जिसके माध्यम से आप लाइव वौइस चैट, कम्युनिटी सपोर्ट के द्वारा रियल-टाइम कस्टमर केयर सपोर्ट प्राप्त कर सकते है। बैटरी क्षमता का भी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कंपनी दावा करती है की यह दोनों डिवाइस आपको लम्बा बैटरी बैकअप प्रदान करेंगी।

Justin Denison, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, मोबाइल प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी एंड मार्केटिंग, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अमेरिका ने प्रेस रिलीज़ के दौरान कहा,”जब बात स्मार्टफोन की आती है तब हम जानते है की एक आकर सभी फ़ोनों के लिए परफेक्ट नहीं हो सकता। हमारी गैलेक्सी सीरीज द्वारा हम यूजर को उसकी पसंद और आवश्यकता के अनुसार स्मार्टफोन खरीदने की सुविधा प्रदान करते है। उन्होंने आगे कहा,”J3 आपको किफायती कीमत पर क्वालिटी फीचर देता है वही J7 में आपको बड़ी HD स्क्रीन और एडवांस्ड कैमरा मिलता है।”

Related Articles

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageSamsung Galaxy A60 और Galaxy A40s हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ चीन में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडिया में अपने Galaxy A70 को 28,990 रुपए की कीमत में लांच किया था जो ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त है। ठीक इसी के बाद कंपनी ने आज पिछले महीने लांच किये गये A70 और A80 के अलावा चीन में A60 और A40s को भी लांच कर दिया है। …

ImageSamsung Galaxy F12 और Galaxy F02s हुए इंडिया में लांच, 12 अप्रैल से होगी सेल शुरू

Samsung ने इंडिया में आज अपने दो नए F-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy F12 और Galaxy F02s को लांच कर दिया है। दोनों फ़ोनों को किफायती कीमत के साथ पेश किया है जिसमे लेटेस्ट एंड्राइड 11 के साथ फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। तो चलिए नजर डालते है डिवाइसों के फीचरों पर: Samsung Galaxy F12 …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Discuss

Be the first to leave a comment.