BlackBerry Key2 हुआ QWERTY Keypad और ड्यूल कैमरे के साथ लांच; जाने स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ब्लैकबेरी ने पिछले साल अपने Keyone के लांच के बाद कल इसके अपग्रेड वर्जन Key2 को न्यूयॉर्क शहर में एक इवेंट के तहत लांच कर दिया है। यह डिवाइस डिजाईन में तो लगभग पिछले साथी के समान है लेकिन कुछ बेहतरीन सुधर जैसे ड्यूल-कैमरा, एंड्राइड ओरियो 8.1 इसको आधुनिक बनाते है। यहाँ पर TCL ने यह डिवाइस 649$ (लगभग 43,500 रुपए) की कीमत के साथ पेश किया है।

BlackBerry Key2 के मुख्य आकर्षण: 

  • फिजिकल QWERTY कीपैड
  • ड्यूल कैमरा
  • एंड्राइड ओरियो
  • BlackBerry- Hub सॉफ्टवेयर

यह भी पढ़िए: Redmi Y2 का क्विक रिव्यु : बेहतर डिजाईन और बेहतर कैमरा

BlackBerry KEY2 के फीचर

BlackBerry Key2 में आपको KeyOne की ही तरह 4.5-इंच की 1080×1620 रेज़ोलुशन वाली डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दी गयी है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 है। डिस्प्ले के नीचे आपको एक फिजिकल कीपैड भी दिया गया है जो KeyOne में दिए कीपैड से 20% बड़ा है। कीपैड में दिया गया स्पेस-बार यहाँ पर फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करता है।

यह भी पढ़िए:  Redmi Y2 बनाम Realme 1; कौन है भरोसेमंद और ज्यादा किफायती मोबाइल फोन

प्रोसेसर के रूप में आपको यहाँ पर 2.2GHz स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दी गयी है जिसके साथ आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को आप माइक्रोSD कार्ड के द्वारा 2TB तक भी बढ़ा सकते है। यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करती है तथा कंपनी ने वादा किया है की कम से कम एक एंड्राइड OS अपडेट तो डिवाइस में दिया ही जायेगा जिसका मतलब है यहाँ पर एंड्राइड P अपडेट मिलने की पूरी सम्भावना है।

फोटोग्राफी के लिए Key2 में पीछे की तरफ 12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमे प्राइमरी सेंसर f/1.8 और सेकेंडरी सेंसर f/2.6 अपर्चर के साथ पेश किया गया है जिसमे आपको पोर्ट्रेट मोड और ऑटोफोकस की सुविधा मिलती है। सामने की तरफ दिए गये 8MP के कैमरा सेंसर से आप स्लो-मो विडियो और 1080p पर 30fps से विडियो रिकॉर्ड कर सकते है। Key2 में आपको गूगल लेंस की भी सुविधा दी गयी है।

अन्य सुविधाओ में यहाँ पर 3,500mAH की बैटरी दी गयी है जिसके लिए कंपनी दावा करती है की यह एक बार फुल-चार्ज करने पर आपको 2 दिन का बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। जिसके अलावा डिवाइस में BlackBerry Hub सॉफ्टवेयर भी दिए जायेंगे जैसे BBM मेसेजिंग और Blackberry Locker। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0 LE, GPS, GLONASS, Beidou, NFC, 3.5mm हैडफ़ोन जैक और USB Type-C दिए गये है।

BlackBerry Key2 की कीमत और उपलब्धता

यह डिवाइस अभी आपको US मार्किट में 649$ (लगभग Rs 43,500) की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध मिलेगी जिसकी शिपिंग भी इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। डिवाइस का 128GB वरिएन्त भी उपलब्ध हो जायेगा जिसकी कीमत अभी बताई नहीं गयी है। यह फोन ब्लैक और ग्रे कलर विकल्प में पेश की गयी है।

यह भी पढ़िए: Qualcomm Snapdragon 710 चिपसेट युक्त कुछ बेहतरीन मोबाइल फोन

BlackBerry Key2 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल BlackBerry Key2
डिस्प्ले 4.5-इंच की 1080×1620 रेज़ोलुशन IPS LCD डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 3
प्रोसेसर 2.2GHz स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट
रैम 6GB
आंतरिक स्टोरेज 64GB/128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो 8.1
प्राथमिक कैमरा 12MP + 12MP, f/1.8 + f/2.6, स्लो-मो, 1080p रिकॉर्डिंग
सेकेंडरी कैमरा 8MP
बैटरी 3,500mAh
माप 151.4×71.8×8.5mm
अन्य 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0 LE, GPS, GLONASS, Beidou, NFC, a 3.5mm हैडफ़ोन जैक और USB Type-C
प्राइस 649$ (लगभग Rs 43,500)

 

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImagePoco M2 Reloaded हुआ मीडियाटेक हेलिओ G80 चिपसेट और क्वैड कैमरा के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Poco ने आज इंडिया में ट्विटर के माध्यम से Poco M2 reloaded को लांच कर दिया है कंपनी ने ट्वीट के जरिए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और कीमत को शेयर किया है। यह डिवाइस हाल ही में लांच किए गए तो पोको M2 जैसा ही है इसमें सिर्फ आपको एक कम रैम वाला मॉडल मिलता है। …

ImageMoto E6i हुआ ड्यूल रियर और एंड्राइड 10 गो एडिशन के साथ लांच, जाने कीमत और खासियत

Motorola एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन लेकर आया है। इसे Moto E6i नाम से बाजार में उतारा गया है। मोटोरोला के इस फोन का डिजाइन और इसके स्पेसिफिकेशन्स काफी हद तक पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Moto E6s की तरह हैं। चलिए नज़र डालते है इसके सभी फीचरों पर: Moto e6i की कीमत और उपलब्धता Moto …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.