Motorola Edge 50 धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 50 भारत में 1 अगस्त 2024 को लॉन्च हो गया है। कंपनी का दावा है, कि ये अभी तक का सबसे स्लीमेस्ट MIL-810H-रेटेड कर्व्ड फ़ोन होने वाला है, जिसमें आपको IP68 रेटिंग की सुरक्षा मिलने वाली है। कंपनी ने कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें Sony-Lytia सेंसर्स का उपयोग किया है। आगे भारत में Motorola Edge 50 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 50 की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फ़ोन को सिंगल 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत भारत में 27,999 रूपए है। ये फ़ोन Jungle Green, Pantone Peach Fuzz, और Koala Grey इन तीन रंगों में उपलब्ध है, जिनमें से Jungle Green और Pantone Peach Fuzz को वीगन लेदर फिनिश के साथ और Koala Grey को वीगन स्वेड फिनिश के साथ पेश किया गया है।

इस फ़ोन को आप Motorola की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं। खरीदारी के समय ग्राहक Axis Bank और IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

ये पढ़े: OnePlus Pad 2 की भारत में बिक्री शुरू; इन ऑफर्स के साथ मिल रहा भारी डिस्काउंट

Motorola Edge 50 स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.7 इंच का 1.5K सुपर HD pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,900 nits की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले को SGS ब्लू लाइट रिडक्शन सर्टिफिकेट भी प्राप्त है। फ़ोन Snapdragon 7 Gen 1 AE (Accelerated Edition) चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और Hello UI लेयर के साथ Android 14 पर रन होता है। फ़ोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज दी गयी है।

इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony-Lytia 700C  प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो कैमरा, और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फ़ोन 5,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो 68W टर्बो चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शंस मिल जाते हैं। इस फ़ोन को MIL-810H military-grade certification प्राप्त है, और IP68 रेटिंग के साथ आता है।

ये पढ़े: HMD 225 4G डिज़ाइन, कलर ऑप्शंस, और स्पेसिफिकेशन्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageMotorola Edge 50 Fusion हुआ लॉन्च, 24,999 रूपए में दे रहा है ये शानदार फीचर्स

Motorola ने अपना नया फ़ोन Motorola Edge 50 Fusion लॉन्च कर दिया है। जिसमे आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच के pOLED डिस्प्ले के अलावा और भी कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इस फ़ोन को कंपनी ने आज ही लॉन्च किया है। ये फ़ोन Snapdragon 7s Gen 2 chip द्वारा संचालित होता है। जानते …

ImageXiaomi 14 Civi आज 12 जून को होगा लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन्स कीमत और उपलब्धता

Xiaomi का नया फ़ोन Xiaomi 14 Civi आज 12 जून 2024 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने इस फ़ोन को Leica के साथ मिल के तैयार किया है। खबरों के अनुसार इस फ़ोन को Xiaomi CIVI 4 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इसमें CIVI …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.