OnePlus Pad 2 की भारत में बिक्री शुरू; इन ऑफर्स के साथ मिल रहा भारी डिस्काउंट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में OnePlus ने अपना OnePlus Pad 2 वैश्विक बाजार में लॉन्च किया था, लेकिन अब ये भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। खबरों के अनुसार इसकी बिक्री आज 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गयी है। आगे भारत में OnePlus Pad 2 की कीमत, ऑफर्स, और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में OnePlus Pad 2 की कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने इस टैबलट को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 39,999 रूपए और 12GBRAM और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 42,999 रूपए है। ये टेबलेट निंबस ग्रे कलर में उयलब्ध है, जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart, Amazon जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

यदि ग्राहक खरीदारी के समय ICICI Bank और OneCard के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो उन्हें 2,000 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक इसे अपने पुराने फ़ोन से 3,000 रूपए और OnePlus टेबलेट या स्मार्टफोन से 5,000 रूपए के एक्सचेंज बोनस पर भी खरीद सकते हैं। इतनाही नहीं ये टेबलेट 9 महीनें तक की no-cost EMI पर भी उपलब्ध है।

ये पढ़े: HMD 225 4G डिज़ाइन, कलर ऑप्शंस, और स्पेसिफिकेशन्स लीक; जल्द हो सकता है लॉन्च

OnePlus Pad 2 स्पेसिफिकेशन्स

इस टैबलट में Dolby Vision के साथ 12.1 इंच का 3K रेसोल्यूशन वाला IPS LCD डिस्प्ले मिल जाता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है। इस टैबलट में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है, और OxygenOS 14 लेयर के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होता है। इसमें आपको 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल जाएगी।

OnePlus Pad 2 के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल कैमरा उपलब्ध है, और वीडियो कालिंग के लिए इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। ये 9,510mAh बैटरी के साथ आता है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलट में 6 स्पीकर्स सिस्टम दिया गया है। इसके साथ आप OnePlus Stylo 2 stylus और OnePlus Smart Keyboard का उपयोग भी कर सकते हैं। OnePlus Pad 2 Open Canvas, AI Eraser 2.0, Smart Cutout 2.0, AI Toolbox, Recording summary, और Scan Documents जैसे कई AI फीचर्स को सपोर्ट करता है।

ये पढ़े: POCO F7 Pro IMEI डेटाबेस लिस्टिंग पर नजर आया; इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageOnePlus Pad – कंपनी का पहला टैबलेट भारत में इस कीमत पर होगा उपलब्ध

OnePlus ने फरवरी में OnePlus 11 के लॉन्च के समय ही अपने पहले टैबलेट OnePlus Pad की घोषणा कर दी थी। आज कंपनी ने ये घोषणा कर दी है कि इस स्मार्टफोन की कीमतों से 25 अप्रैल, 2023 यानि अगले हफ्ते पर्दा उठाया जायेगा। ये टैबलेट भारत में Flipkart द्वारा उपलब्ध होगा। लेकिन कंपनी द्वारा …

ImageOnePlus Pad 2 भारत में लॉन्च: जानें स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, और उपलब्धता

16 जुलाई को हुए OnePlus Summer Launch Event में कंपनी ने अपना बहुत ही शानदार OnePlus Pad 2 लॉन्च किया है, इस टेबलेट को OnePlus Pad के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया है। कंपनी ने नए Pad 2 में डिस्प्ले, परफॉरमेंस और AI फीचर्स के साथ कई अपग्रेड किये हैं। आगे OnePlus …

ImageOnePlus 16 की लॉन्च डेट कंफर्म, फोन में मिलेंगी तीन अलग गेमिंग चिप

OnePlus के फ्लैगशिप फोनों की पहचान अब तक तेज़ परफॉरमेंस रही है, क्योंकि हर नया मॉडल Qualcomm के सबसे नए प्रोसेसर के साथ आता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी सिर्फ प्रोसेसर के भरोसे नहीं है। 28 सितंबर की गेम कॉन्फ्रेंस में OnePlus ने बताया कि OnePlus 16 12 अक्टूबर को दस्तक देगा, और साथ …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.