POCO F7 Pro IMEI डेटाबेस लिस्टिंग पर नजर आया; इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में लॉन्च हुई POCO F6 सीरीज की सफलता के बाद कंपनी इसके अपग्रेडेड वर्जन POCO F7 सीरीज पर काम करने लगी है। इसकी जानकारी IMEI डेटाबेस से मिली है, क्योंकि हाल ही में POCO F7 Pro IMEI डेटाबेस वेबसाइट पर देखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी फ़ोन को इस साल के आखिर तक लॉन्च कर सकती है। आगे F7 Pro IMEI डेटाबेस लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: Honor Magic 6 Pro धमाकेदार फीचर्स के साथ अगले महीने भारत में होगा लॉन्च, जानने लायक बातें

POCO F7 Pro IMEI डेटाबेस लिस्टिंग की जानकारी

इस फ़ोन को Gizmochina वेबसाइट द्वारा मॉडल नंबर 24122RKC7G के साथ IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। मॉडल नंबर से समझ आता है, कि इस फ़ोन को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जायेगा, क्योंकि मॉडल नंबर के आखिर में “G” का अर्थ ग्लोबल वैरिएंट से होता है। शुरुआत की चार डिजिट 2412 से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि कंपनी इस फ़ोन को इस साल के दिसंबर तक पेश कर सकती है।

खबरों के अनुसार इस फ़ोन को Redmi K80 के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है, जो हाल ही में मॉडल नंबर 24122RKC7C के साथ नजर आया है। इसमें “C” का मतलब चीनी वैरिएंट से है, अर्थात कंपनी इस फ़ोन को सिर्फ चीन में लॉन्च कर सकती है।

प्रकाशन ने जानकरी साझा करते हुए बताया है, कि कंपनी इस फ़ोन का कोडनेम पेंटर के नाम पर रख सकती है, रिपोर्ट्स के अनुसार POCO F7 Pro का कोडनेम “Miro” रखा जा सकता है, जो एक मशहूर पेंटर “Joan Miro” के नाम से लिया गया है।

POCO F7 Pro के फीचर्स

खबरों के अनुसार इस फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 2K रिज़ॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। फ़ोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है, और Android 14 पर काम कर सकता है। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फ़ोन के बैक पैनल पर 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा दिया जा सकता है।

ये पढ़े: Realme 13 Pro सीरीज़ Snapdragon 7s Gen 2 के साथ लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImagePoco X4 और X4 NFC IMEI डेटाबेस पर नज़र आये; जल्दी ही हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi के सब-ब्रांड Poco के नए स्मार्टफोन भी अब हमें और आपको जल्दी ही देखने को मिल सकते हैं। Poco X4 और Poxo X4 NFC स्मार्टफोनों को हाल ही में IMEI डेटाबेस पर देखा गया है। IMEI लिस्टिंग से ये तो साफ़ हो गया है कि इन दोनों स्मार्टफोनों पर कंपनी काम कर रही है, …

ImageRealme 9 सीरीज़ में ये चार फोन होंगे लॉन्च; लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी

Realme 8 सीरीज़ की सक्सेसर, Realme 9 सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कंपनी के इंडिया और यूरोप सीएमओ फ्रांसिस वोंग (Francis Wong) ने काफी पहले सितम्बर में ही कर दी थी। पिछले महीने कंपनी ने दोबारा घोषणा की कि Realme 9 सीरीज़ के स्मार्टफोनों को अगले साल 2022 में बाज़ार में उतारा जायेगा। कुछ Realme …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products