OnePlus Pad – कंपनी का पहला टैबलेट भारत में इस कीमत पर होगा उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus ने फरवरी में OnePlus 11 के लॉन्च के समय ही अपने पहले टैबलेट OnePlus Pad की घोषणा कर दी थी। आज कंपनी ने ये घोषणा कर दी है कि इस स्मार्टफोन की कीमतों से 25 अप्रैल, 2023 यानि अगले हफ्ते पर्दा उठाया जायेगा। ये टैबलेट भारत में Flipkart द्वारा उपलब्ध होगा। लेकिन कंपनी द्वारा कीमतों की घोषणा से पहले Flipkart की लिस्टिंग लीक हो गयी और इस नमये टैबलेट की कीमतें इंटरनेट पर तेज़ी से फैलती चली गयीं।

ये पढ़ें: फ्री में कैसे देखें IPL 2023 क्रिकेट मैच (Free Mein IPL 2023 match kaise)

OnePlus Pad की कीमतें

लीक हुई Flipkart लिस्टिंग, ,ये टैबलेट दो स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध होगा। साथ ही इसे आप केवल हरे रंग में ही खरीद सकेंगे। ICICI की वेबसाइट द्वारा ये भी पुष्टि हो चुकी है कि भारत में इसकी सेल 28 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। लिस्टिंग के अनुसार, OnePlus Pad 8GB + 128GB मॉडल 37,999 रूपए में और 12GB + 256GB स्टोरेज 39,999 रूपए में उपलब्ध होंगे। साथ ही ये खबर है कि भारत में इसकी कीमत यूरोपियन कीमतों के अनुसार कम होगी और ICICI बैंक के कार्डों द्वारा इस पर आपको 2,000 रूपए की छूट भी मिलेगी।

भारत में OnePlus के इस टैबलेट को आप Flipkart के अलावा Amazon और OnePlus.in से भी खरीद सकेंगे।

वैसे ये कीमतें कितनी सही हैं, ये जानने के लिए हमें 25 अप्रैल को कंपनी द्वारा होने वाली घोषणा का इंतज़ार करना होगा।

OnePlus Tablet स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ चुके हैं, ये टेबलेट 7.5-इंच की डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, लेकिन इसमें AMOLED नहीं LCD डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और सॉफ्टवेयर में आपको Android 13 आधारित OxygenOS 13.1 UI मिलेगी। इस टैबलेट में एक ही रियर कैमरा है, जो 13MP का है और EIS सपोर्ट के साथ आता है। वहीँ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 8MP का फ्रंट सेंसर है। OnePlus के इस मिड-रेंज टैबलेट में आपको 9510mAh की बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

ImageHonor ViewPad 6 हुआ 10.1-इंच QXGA डिस्प्ले, 5,100mAh बैटरी के साथ लांच

चीनी टेक कंपनी Honor ने लंबे समय से चर्चा में बने ViewPad 6 5G टैबलेट को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस टैबलेट में 4G कनेक्टिविटी, 10-इंच का डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिली है। इसके अलावा इस टैबलेट में Magic Pencil का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे …

ImageOnePlus टैब : “Aries” कोडनेम से भारत में शुरू हुई OnePlus टैब की टेस्टिंग, जानिए कब होगा लॉन्च

टैबलेट सेगमेंट में OnePlus वेंचर पिछले कुछ समय से अफवाहों में है। हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार OnePlus जल्द ही अपने पहले टैबलेट को भारत में लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि, इस टैबलेट को OnePlus Pad या OnePlus टैब कहा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबित OnePlus ने भारत में अपने …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.