Xiaomi 14 Civi आज 12 जून को होगा लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन्स कीमत और उपलब्धता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi का नया फ़ोन Xiaomi 14 Civi आज 12 जून 2024 को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी ने इस फ़ोन को Leica के साथ मिल के तैयार किया है। खबरों के अनुसार इस फ़ोन को Xiaomi CIVI 4 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। इसमें CIVI का मतलब सिनेमैटिक विज़न है, जो इसके शानदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी फीचर को दर्शाता है। आगे Xiaomi 14 Civi स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Xiaomi 14 Civi कीमत और उपलब्धता

फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत साझा नहीं की है, लेकिन पहले से लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फ़ोन क 2 स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग 39,000 रुपये के आस पास हो सकती है। जबकि इसके 12GB + 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग 42,000 रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद हैं। इस फ़ोन को Matcha Green, Cruise Blue, और Shadow Black इन तीन रंगो में पेश किया जायेगा। 12 जून 2024 को ये फ़ोन भारत में लॉन्च होगा और कुछ दिनों बाद 20 जून से आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart ईकॉमर्स वेबसाइट से खरीद पाएंगे।

ये पढ़े: क्या 1,59,999 रुपए में Vivo X Fold 3 Pro में Samsung Galaxy Fold 5 को टक्कर दे पायेगा ?

Xiaomi 14 Civi स्पेसिफिकेशन्स

Leica के साथ मिल कर बनाये गए इस फ़ोन में 6.5 इंच का क्वाड कर्व्ड 1.5K रिसोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिल सकता है। फ़ोन में  Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, और इसके अतिरिक्त 12GBRAM + 512GB Storage दी जा सकती हैं। फ़ोन Xiomi HyperOS लेयर के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होगा।

ये पढ़े: Motorola Edge 50 Ultra के भारत में लॉन्च की तारीख का हुआ खुलासा; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

फ़ोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस + 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस + 2X ज़ूम के साथ 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफ़ोटो लेंस का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल + 32 मेगापिक्सल का ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप मिलने वाला है। फ़ोन में 4700mAh की बैटरी मिलने वाली है, जो 67 टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageVivo X Fold 3 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया फ़ोन Vivo X Fold 3 Pro लॉन्च करने वाला है, इसकी पुष्टि एक टीज़र द्वारा की गयी है। ये पहली बार है जब vivo भारत में अपना फोल्डेबल फ़ोन लॉन्च करेगा। इससे पहले कंपनी ने सिर्फ चीन में फोल्डेबल फ़ोन को लॉन्च किया था। X Fold 3 Pro …

Imageभारत में Realme Narzo N63 हुआ लॉन्च; 10,000 से कम कीमत में मिल रहें शानदार फीचर्स

पिछले साल लॉन्च हुए Realme Narzo N53 की सफलता के बाद कंपनी ने बुधवार 5 जून को भारत में अपना नया फ़ोन Realme Narzo N63 लॉन्च कर दिया है। 5,000mAh की बैटरी वाले इस फ़ोन में दो स्टोरेज वैरिएंट दिए गए हैं, और लेदर ब्लू और ट्विलाइट पर्पल इन दो रंगो में पेश किया गया है। कंपनी …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products