Motorola Edge 50 Ultra के भारत में लॉन्च की तारीख का हुआ खुलासा; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Edge 50 Pro और Edge 50 Fusion के बाद अब कंपनी ने अपने नए फ़ोन Motorola Edge 50 Ultra के भारत में लॉन्च की तारीख की घोषणा कर दी हैं। 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा वाले इस फ़ोन में “Moto Ai” फीचर मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार ये फ़ोन इस सीरीज में सबसे महंगा फ़ोन हो सकता है। आगे Motorola Edge 50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और उपलब्धता के बारे में जानते हैं।

Motorola Edge 50 Ultra के भारत में लॉन्च की तारीख

इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट @motorolaindia से दी हैं। जिसमें कंपनी ने फ़ोन की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, कि फ़ोन 18 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने वाला है। इसके साथ कंपनी ने Flipkart को टैग करते हुए सन्देश दिया है, कि इस फ़ोन को motorola.in और Flipkart से ख़रीदा जा सकता है।

ये पढ़ें: जून 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones launching in June 2024

फ्लिपकार्ट ने अपने इसके टीज़र से खुलासा करते हुए बताया है, कि Edge 50 Ultra इंडियन वैरिएंट अपने ग्लोबल वैरिएंट के ही समान है, जिसे पीच फ़ज़, नॉर्डिक वुड और फ़ॉरेस्ट ग्रे (सिलिकॉन वेगन लेदर) इन तीन रंगो में पेश किया जायेगा।

यूरोप में इसकी शुरूआती कीमत EUR 999 (लगभग 88,800 रुपये) है, लेकिन भारत में Motorola Edge 50 Ultra की कीमत कम हो सकती हैं, इसके  प्रो वैरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि अल्ट्रा वैरिएंट की कीमत प्रो वैरिएंट से लगभग 10 या 15 हज़ार रूपए ज्यादा हो सकती हैं।  

Motorola Edge 50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

इस फ़ोन में 6.7 इंच का 1.5K रेसोल्यूशन वाला pOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, और 2500 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फ़ोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। फ़ोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो 100X AI zoom को सपोर्ट करता है। फ़ोन में वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की आधिकारिक दिखने वाली इमेज लीक हुई

फ़ोन में 12GB RAM और 512 GB की स्टोरेज मिलने वाली हैं। फ़ास्ट चार्जिंग के लिए 125W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट दिया है, इसके अतिरिक्त 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10W विरलेस पावर शेयरिंग का फीचर भी मिल जाता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageरातों-रात बंद हुए WhatsApp अकाउंट, कंपनी ने मानी अपनी गलती

सोमवार रात करीब 8 बजे कई लोगों का WhatsApp अचानक काम करना बंद कर दिया। स्क्रीन पर एक ही लाइन थी, “Account in review”, और नीचे लिखा था कि अकाउंट की गतिविधि और डिवाइस की जानकारी जांची जा रही है, और नतीजा आम तौर पर 24 घंटे में बता दिया जाएगा। इस दौरान ऐप का …

ImageNothing Phone 2 का इंतज़ार खत्म; कंपनी ने की लॉन्च की घोषणा

Nothing Phone 2 की चर्चा काफी समय से हो रही है और लोगों को इसका इंतज़ार भी है। अब इसी इंतज़ार को खत्म करते हुए कंपनी फाउंडर Carl Pie ने खुद Nothing Phone 2 की घोषणा कर दी है। कंपनी सीईओ कार्ल पेई ने अपने अकाउंट से आधिकारिक ट्वीट करते हुए बताया है कि ये …

Image200MP कैमरा के साथ Motorola Edge 30 सीरीज़ भारत में 8 सितम्बर को होगी लॉन्च

Motorola ने हाल ही में नयी स्मार्टफोन रेंज को चीन में पेश किया है। और कई खबरों और अफवाहों के बाद आज कंपनी ने ये एलान कर दिया है कि मोटोरोला भारत में भी 8 सितम्बर को नयी स्मार्टफोन सीरीज़ लांच करने वाला है। इस नयी सीरीज़ में तीन फ़ोन आएंगे जिनमें Moto Edge 30 …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Discuss

Be the first to leave a comment.