200MP कैमरा के साथ Motorola Edge 30 सीरीज़ भारत में 8 सितम्बर को होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने हाल ही में नयी स्मार्टफोन रेंज को चीन में पेश किया है। और कई खबरों और अफवाहों के बाद आज कंपनी ने ये एलान कर दिया है कि मोटोरोला भारत में भी 8 सितम्बर को नयी स्मार्टफोन सीरीज़ लांच करने वाला है। इस नयी सीरीज़ में तीन फ़ोन आएंगे जिनमें Moto Edge 30 Ultra, Moto Edge 30 Fusion और Moto Edge 30 Lite शामिल हैं। कंपनी ने ट्विटर पोस्ट के ज़रिये इस इवेंट की जानकारी दी है।

Motorola Edge 30 Ultra

Moto Edge 30 Ultra चीन में लॉन्च हुए Moto X30 Pro का रीब्रैंडेड वर्ज़न हो सकता है। अगर ऐसा ही हुआ, तो इसकी सबसे ख़ास बात होगी, 200MP प्राइमरी रियर कैमरा। 200MP कैमरे के बारे में हम पिछले काफी समय से सुनते आ रहे हैं, लेकिन ये पहला स्मार्टफोन है, जो भारत में 200MP कैमरा के साथ आएगा।

इसके अलावा Edge 30 Ultra में 6.8-इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, और फ्लैगशिप Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट जैसे फ़ीचर मौजूद होंगे। फ़ोन में 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज आने की भी खबरें हैं।

इस प्रीमियम स्मार्टफोन को कंपनी 125W फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च कर सकती है।

Motorola Edge 30 Fusion

इस सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन Motorola Edge 30 Fusion भी Moto S30 Pro का रीब्रैंडेड वर्ज़न बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ भारत में पेश कर सकती है। फ़ोन में 6.55-इंच की फुल एचडी+ P-OLED 144Hz डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेंगे।

इसमें भी 12GB तक की LPDDR5 रैम के साथ 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज शामिल होगी। इसके अलावा फ़ोन में 50+13+2 MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा आपको मिलेगा। यहां 68W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 4400mAh की बैटरी आ सकती है, लेकिन वायरलेस चार्जिंग शायद इसमें शामिल नहीं होगी।

Motorola Edge 30 Lite

Moto Edge 30 Lite, इस स्मार्टफोन सीरीज़ का सबसे किफायती स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे Snapdragon 695 चिपसेट के साथ रिलीज़ किया जायेगा। इसमें केवल 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और साथ में 4020mAh की बैटरी मिलेगी।

इसके अलावा Edge 30 Lite में 6.28-इंच की P-OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। फ़ोन में 128GB और 256GB स्टोरेज वैरिएंट आपको मिल सकते हैं। कैमरा की बात करें तो, इसमें भी 32MP सेल्फी सेंसर के साथ 64+13 MP के रियर कैमरे मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePrime यूज़र्स को अब Music के लिए अलग देने पड़ेंगे पैसे? लॉन्च हुआ नया Amazon Music प्लान

अगर आपने Amazon Prime इसलिए लिया था कि शॉपिंग, Prime Video और म्युज़िक सब एक ही मेम्बरशिप में आराम से मिल जाए, तो अब Music वाला अनुभव बदलने जा रहा है। Amazon ने भारत में Amazon Music Unlimited नाम से नया पेड प्लान लॉन्च किया है। नई सुविधा के तौर पर यह बेहतर साउंड क्वॉलिटी …

Imageसितम्बर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अगस्त 2022 में OnePlus 10T और Samsung के नए फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 जैसे स्मार्टफोन से लेकर Realme 9i 5G जैसे किफ़ायती फोनों ने बाज़ार में दस्तक दी। लेकिन अब सितम्बर 2022 इससे भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है, जिसमें iPhone 14 सीरीज़ के चार प्रीमियम स्मार्टफोनों से लेकर Poco …

ImageMotorola Edge 20 और Edge 20 Fusion 17 अगस्त को होंगे लॉन्च; यहां जानें अपेक्षित कीमतें

Motorola बहुत जल्दी भारत में नयी Moto Edge 20 सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। कंपनी भारत में Motorola Edge 20 Fusion, और Motorola Edge 20 को 17 अगस्त को लॉन्च करेगी। इन दोनों के पेज Flipkart पर पहले से ही लाइव जा चुके हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों के फ़ीचर कुछ ही दिनों पहले यूरोप …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageMotorola Edge 70 Pro लॉन्च: बड़ी बैटरी और ब्राइट डिस्प्ले के साथ, लेकिन कुछ कटौती भी

Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mototrola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। पिछले Edge 60 Pro के मुकाबले इस बार कंपनी ने कुछ ज़रूरी सुधार किए हैं, जैसे ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले, तेज़ स्टोरेज और बड़ी बैटरी। हालांकि, इसके साथ कुछ समझौते भी देखने को मिलते हैं। इस बार फोन में टेलीफोटो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.