Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion 17 अगस्त को होंगे लॉन्च; यहां जानें अपेक्षित कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola बहुत जल्दी भारत में नयी Moto Edge 20 सीरीज़ को लॉन्च करने वाला है। कंपनी भारत में Motorola Edge 20 Fusion, और Motorola Edge 20 को 17 अगस्त को लॉन्च करेगी। इन दोनों के पेज Flipkart पर पहले से ही लाइव जा चुके हैं। इन दोनों स्मार्टफोनों के फ़ीचर कुछ ही दिनों पहले यूरोप में हुए ग्लोबल लॉन्च के दौरान सामने आ चुके हैं। हालांकि Motorola Edge 20 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च में तीन स्मार्टफोन सामने आये हैं, लेकिन भारत में कंपनी सिर्फ दो को ही लॉन्च कर रही है। Pro मॉडल को भारत में नहीं लाया जा रहा है और Edge 20 Fusion, Motorola Edge 20 Lite का ही रिब्रांडेड वर्ज़न है।

कीमतें और उपलब्धता

Motorola की Edge 20 सीरीज़ में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन हैं और कंपनी इसे फ़्लैगशिप सीरीज़ कह रही है, तो ज़ाहिर है कि कीमतें कम नहीं होंगी। साथ ही Edge 20 को कंपनी भारत का सबसे पतला या स्लिम 5G फ़ोन (slimmest 5G phone in India) कह कर प्रमोट भी कर रही है। कहा जा रहा है कि इनकी भारतीय कीमत, यूरोप में इनकी कीमत के आसपास ही होगी। Motorola Edge 20 lite यानि कि Edge 20 Fusion को यूरोप में 349.99 यूरोज़ (लगभग 31,000 रूपए) की कीमत पर और Moto Edge 20 को 499.99 यूरोज़ (लगभग 43,000 रूपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में भी इन स्मार्टफोनों की कीमत 30,000 से 40,000 रूपए के बीच ही होनी चाहिए।

Moto Edge 20, Edge 20 Fusion के स्पेसिफिकेशन

Moto Edge 20 सीरीज़ के इन दोनों स्मार्टफोनों में 6.7 इंच की मैक्स विज़न फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। Edge 20 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा, और ये ओक्टा कोर Snapdragon 778G चिपसेट पर चलता है। जबकि Edge 20 Fusion की डिस्प्ले में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है और इसमें MediaTek Dimensity 720 चिपसेट आएगा। हालांकि इसके यूरोपीय वैरिएंट में Dimensity 800U चिपसेट है। साथ ही ये दोनों स्मार्टफोन Android 11 सॉफ्टवेयर पर चलते हैं।

Moto Edge 20 में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो लेंस शामिल हैं।सामने की तरफ पंच-होल डिज़ाइन के साथ 32MP का कैमरा यहां फिट किया गया है। वहीँ Edge 20 Fusion में भी ट्रिपल रियर कैमरे हैं जिनमें 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर सम्मिलित हैं। यहां भी फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का ही सेंसर है।

Edge 20 में 4000mAh की बैटरी है, जबकि Edge 20 Fusion में 5000mAh की बैटरी है। दोनों में आपको 30W Turbo Charge फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

अब फ़ीचरों की जानकारी तो सामने है ही, लेकिन कंपनी इन्हें किस कीमत के साथ लॉन्च करेगी, ये जानने के लिए हमें 17 अगस्त तक का इंतज़ार करना होगा।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Image200MP कैमरा के साथ Motorola Edge 30 सीरीज़ भारत में 8 सितम्बर को होगी लॉन्च

Motorola ने हाल ही में नयी स्मार्टफोन रेंज को चीन में पेश किया है। और कई खबरों और अफवाहों के बाद आज कंपनी ने ये एलान कर दिया है कि मोटोरोला भारत में भी 8 सितम्बर को नयी स्मार्टफोन सीरीज़ लांच करने वाला है। इस नयी सीरीज़ में तीन फ़ोन आएंगे जिनमें Moto Edge 30 …

Imageसितम्बर 2022 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

अगस्त 2022 में OnePlus 10T और Samsung के नए फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 जैसे स्मार्टफोन से लेकर Realme 9i 5G जैसे किफ़ायती फोनों ने बाज़ार में दस्तक दी। लेकिन अब सितम्बर 2022 इससे भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है, जिसमें iPhone 14 सीरीज़ के चार प्रीमियम स्मार्टफोनों से लेकर Poco …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.