Nothing Phone (1) (रिव्यु) को लॉन्च हुए एक महीने से ज़्यादा हो चुका है और लॉन्च के बाद फ़ोन की हाइप खत्म हो चुकी है। भारत में इस स्मार्टफोन की काफी आलोचना भी हुई, लेकिन फिर भी काफी हद तक ये स्मार्टफोन लोगों को पसंद आया। लेकिन अब कंपनी अपने पहले स्मार्टफोन Phone (1) की कीमतें बढ़ा रही है। Nothing की तरफ से घोषणा हुई है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रूपए बढ़ रही है और उन्होंने इसके वाजिब कारण भी दिए हैं।
ये पढ़ें: Vivo V25 Pro रिव्यु: Nothing Phone (1) से बेहतर परफॉरमेंस ?
Nothing Phone 1 के नए दाम
Nothing ने आज सुबह ही भारत में Nothing OS 1.1.3 सॉफ्टवेयर रिलीज़ किया और कुछ घंटों बाद एक ट्वीट के साथ फ़ोन की नयी कीमतों की घोषणा भी कर दी। इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया था और सभी पर 1,000 रूपए बढ़ गए हैं।
Phone (1) स्टोरेज मॉडल | पुरानी कीमतें | नयी कीमतें |
8GB + 128GB | ₹ 32,999 | ₹ 33,999 |
8GB + 256GB | ₹ 35,999 | ₹ 36,999 |
12GB + 256GB | ₹ 38,999 | ₹ 39,999 |
Nothing Phone (1) की कीमतें बढ़ने के कारण
कंपनी की मानें तो, “इस ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन की कीमतें भारतीय मुद्रा के एक्सचेंज रेट में उतार चढ़ाव के कारण और स्मार्टफोन में लगने वाले पार्ट की कीमतों के बढ़ने के कारण बढ़ाई गयी हैं।”
लेकिन यहां ये जानना भी ज़रूरी है कि Nothing के Phone (1) का निर्माण भारत में ही तमिलनाडु में एक पार्टनर कंपनी में किया जाता है। ऐसे में भी कंपनी लॉन्च के समय की कीमतों को ज़्यादा समय तक नहीं रख पायी। इस स्मार्टफोन को Flipkart पर 1 करोड़ से भी ज़्यादा ‘Notify Me’ मिले हैं और प्री-आर्डर रिस्पांस भी अच्छा है।
ये पढ़ें: Phone (1) में क्या है Glyph Interface, रियर पैनल की लाइटें देंगी ये सभी जानकारी
Phone (1) स्पेसिफिकेशन
Phone (1) Snapdragon 778G+ पर काम करता है। फ़ोन में आपको ग्लिफ इंटरफ़ेस, इसका आधा पारदर्शी डिज़ाइन और रियर पैनल पर चमकती LED लाइटें आकर्षित करेंगी। इसके अलावा इस रेंज में एक यही फ़ोन है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग फ़ीचर है, हालांकि फ़ास्ट चार्जिंग केवल 33W की है।
इसके अलावा ये स्मार्टफोन 6.55-इंच की FHD+ 120Hz फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले के साथ मिलता है। फ़ोन में ड्यूल रियर कैमरे हैं, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS, EIS के साथ और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हैं। अन्य फीचरों में 12GB तक की रैम, 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज, Android 12 आधारित Nothing OS, 5G सपोर्ट, IP53 सर्टिफिकेशन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।