क्या 1,59,999 रुपए में Vivo X Fold 3 Pro में Samsung Galaxy Fold 5 को टक्कर दे पायेगा ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो काफी हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन और मज़बूत क्वॉलिटी के साथ आया है। फिलहाल भारत में बहुत अधिक प्रीमियम फोल्डेबल फ़ोन नहीं है, लेकिन नया Vivo X Fold 3 Pro भारत में Samsung Galaxy Z Fold 5 और OnePlus Open को टक्कर देगा। हम यहां इस फ़ोन की तुलना सबसे प्रचलित फोल्डेबल Samsung Galaxy Z Fold 5 से करने वाले हैं, जिसमें कटिंग एज टेक्नोलॉजी और नया और मज़बूत डिज़ाइन है। Samsung जहां लगातार पांच साल से हर साल फोल्डेबल फोन को बेहतर करती आयी है, वहीँ Vivo का भारत में X Fold 3 Pro पहला फ़ोन है, लेकिन फिर भी दमदार डिज़ाइन और फीचरों के साथ ये पूरी तरह से Samsung ने पांचवें जनरेशन के फोल्डेबल को टक्कर देने में सक्षम है। आइये जानते हैं कि Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5 में कौन सा फ़ोन बेहतर है ?

Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5: कौन सा फोल्डेबल फ़ोन बेहतर?

Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5: डिज़ाइन

Vivo X Fold 3 Pro ने सबसे पतले फोल्डेबल फ़ोन का खिताब पहले ही अपने नाम कर लिया है, जिसके कारण इसका डिज़ाइन बेहतर लगता है। ये फोल्ड होने के बाद मात्र 11.2mm का है, वहीँ Fold 5 की मोटाई 13.4mm है। Vivo X Fold 3 Pro में आर्मर ग्लास है, जो इसकी स्क्रीन पर भी जाता है और SGS सर्टिफिकेशन के साथ इसमें फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस भी मिलता है। ये कुछ चीज़ें हैं, जो आपको Samsung के Galaxy Fold 5 में नहीं मिलती।

Vivo X Fold 3 Pro में कार्बन फाइबर का हिन्ज है, जिसके कारण ये मज़बूत भी है और वज़न में भी हल्का है। साथ ही ये 5,00,000 फोल्ड के लिए सर्टिफाइड है। इसका वज़न 236 ग्राम है, वहीँ Fold 5 की Flex हिन्ज केवल 2,00,000 फोल्ड के लिए सर्टिफाइड है और इसका वज़न भी 253 ग्राम है।

Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5

Vivo X Fold 3 में ग्लास बैक है और कार्बन फाइबर हिन्ज के साथ स्लिम भी है। वहीँ Samsung Galaxy Z Fold 5 में प्लास्टिक बैक है, जो देखने में उतनी प्रीमियम नहीं लगती और साथ ही ये फ़ोन हाथ में थोड़ा भारी भी लगता है।

लेकिन वहीँ Vivo का ये फोल्डेबल डिवाइस केवल काले (Celestial Black) रंग में उपलब्ध है, जबकि Samsung यहां आपको पांच रंगों के विकल्प देता है। साथ ही इसमें बैक पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा है, जो Vivo X Fold 3 Pro के बैक पैनल पर नहीं है।

Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5: डिस्प्ले

Vivo X Fold 3 Pro में 6.53-इंच की फुल एचडी+ कवर AMOLED डिस्प्ले है, और फोल्ड खोलने पर मुख्य स्क्रीन 8.03-इंच की है। ये LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 2K+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आएगी। इन दोनों डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, डॉल्बी विज़न और HDR10+ सपोर्ट है। साथ ही 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ये सबसे अधिक ब्राइटनेस के साथ आने वाला फोल्डेबल भी है।

वहीँ Samsung Galaxy Z Fold 5 में बाहरी डिस्प्ले 6.2-इंच की LTPO AMOLED है, जो एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आती है। वहीँ फ़ोन खोलने पर आपको 7.6-इंच की QXGA+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है। ये स्क्रीन 1812 x 2176 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी।

कुल मिलाकर, Vivo का फोल्डेबल फ़ोन डिस्प्ले के मामले में भी आगे है। बेहतर रेज़ॉल्यूशन, बेहतर ब्राइटनेस के साथ इसकी डिस्प्ले रंगों को प्रदर्शित करने के मामले में भी आगे हैं।

Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5: प्रोसेसर

Vivo X Fold 3 Pro नए और फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ आया है, जो कि Qualcomm के Galaxy Z Fold 5 में मिलने वाले चिपसेट Snapdragon 8 Gen 2 से बेहतर है और उसका सक्सेसर है। तो ज़ाहिर है कि दमदार परफॉरमेंस और पावर एफिशिएंसी के मामल में भी यहां Vivo का फोल्डेबल Galaxy Z Fold 5 से बेहतर है।

लेकिन वहीँ स्टोरेज के मामले में Vivo X Fold 3 Pro थोड़ा पीछे रह जाता है, क्योंकि इसमें केवल एक स्टोरेज वैरिएंट आया है, जिसमें 16GB की LPDDR5X रैम है और 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज। वहीँ Z Fold 5 में तीन स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं, लेकिन रैम सबमें 12GB की ही है।

इसके अलावा सॉफ्टवेयर में Vivo X Fold3 Pro में FunTouchOS 14 है, जो Android 14 पर आधारित है। वहीँ Galaxy Z Fold5 में Android 13 बेस्ड OneUI है। हालांकि जल्दी ही सैमसंग के फ़ोन पर भी आपको Android 14 मिलेगा और इसमें आपको 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे। साथ ही Samsung की OneUI, Vivo के FunTouch OS से बेहतर है।

Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5: कैमरा

Samsung के प्रीमियम फोनों में फिर चाहे वो S24 Ultra मॉडल हो या Galaxy Z Fold, कैमरे काफी अच्छे मिलते हैं, लेकिन Vivo X Fold 3 Pro ने Zeiss के ट्रिपल रियर कैमरों के साथ अपने आपको इस रेस में आगे रखने की पूरी कोशिश की है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा PDAF और OIS के साथ आता है। इसके अलावा 64MP का पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर भी है, जिससे आप 10x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ भी तस्वीरें ले सकते हैं और 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी यहां PDAF के साथ मौजूद है। सेल्फी के लिए भी इसमें दोनों अंदर और बाहर की डिस्प्ले पर 32MP के पंच-होल सेंसर दिए गए हैं।

दूसरी तरफ, Samsung Galaxy Z Fold 5 में भी ट्रिपल रियर सेंसर हैं। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 10MP का टेलीफ़ोटो सेंसर और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। सेल्फी के लिए बाहरी स्क्रीन पर 10MP का कैमरा है और मुख्य स्क्रीन पर 4MP का सेंसर। हालांकि इसके रियर सेंसर अच्छा काम करते हैं, लेकिन सेल्फी के मामले में ये Vivo के नए फोल्डेबल से पीछे रह गया है।

Vivo X Fold 3 Pro Vs Samsung Galaxy Z Fold 5: बैटरी

बैटरी के मामले में भी Vivo X Fold 3 Pro हर तरह से बेहतर है। जहां सैमसंग के इस फोल्डेबल में मोटाई ज़्यादा होते हुए भी 4400mAh की बैटरी है, वहीँ X Fold 3 Pro में 5700mAh की बैटरी है। साथ ही Vivo यहां 100W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। जबकि Samsung Galaxy Z Fold 5 में केवल 25W फ़ास्ट चार्जिंग और 15W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 5 vs Galaxy Z Fold 4: कौन सा फ़ोन देगा बेहतरीन फोल्डेबल का अनुभव?

Samsung अपने नए फोल्डेबल Galaxy Z Fold 5 के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाज़ार में सबसे आगे रहना चाहता है, लेकिन यहां इसका मुकाबला खुद इसी के पिछले साल आये फोल्डेबल फ़ोन Galaxy Z Fold 4 से है, जिसमें पिछले साल कई बेहतरीन अपग्रेड नज़र आये थे। हालांकि इस बार कंपनी ने इतने ज़्यादा अपग्रेड नहीं …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 5 रिव्यु: बेहतर परफॉरमेंस, लेकिन कोई सरप्राइज़ नहीं

Samsung की यात्रा फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में काफी संघर्ष भरी रही है। हालांकि सबसे पहले Galaxy Fold में कई कमियां थीं, लेकिन फिर भी उसे लॉन्च करना, वाकई एक बड़ा कदम था। Samsung ने Galaxy Z Fold 2 के साथ पहले Fold की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की और वो पहले फोल्ड के …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products