Motorola Edge 50 Fusion हुआ लॉन्च, 24,999 रूपए में दे रहा है ये शानदार फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने अपना नया फ़ोन Motorola Edge 50 Fusion लॉन्च कर दिया है। जिसमे आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच के pOLED डिस्प्ले के अलावा और भी कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इस फ़ोन को कंपनी ने आज ही लॉन्च किया है। ये फ़ोन Snapdragon 7s Gen 2 chip द्वारा संचालित होता है। जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

Motorola Edge 50 Fusion कीमत और उपलब्धता की जानकारी

इस फ़ोन को दो storage variant में लॉन्च किया गया है। जिसमें 8GB RAM और 128GB inbuilt storage वाले variant की कीमत 22,999 रूपए है, और 12GB RAM और 256GB inbuilt storage वाले variant की कीमत 24,999 रूपए है। इस फ़ोन का लुक काफी अट्रैक्टिव है, क्योंकि इसे हॉट पिंक और मार्शमैलो ब्लू कलरवे में वीगन लेदर फ़िनिश के साथ और फ़ॉरेस्ट ब्लू कलर पॉलीमेथिल मेथैक्रिलेट फ़िनिश के साथ लॉन्च किया गया है।

Motorola Edge 50 Fusion

ये पढ़े: iPhone 16 Pro Max dummy images हुई लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

बात करे इसकी उपलब्धता की तो इस फ़ोन को आप 22 मई से Flipkart पर खरीद पाएंगे, जिस पर आपको अलग अलग बैंक के क्रेडिट कार्ड पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स भी मिल सकते हैं।

Motorola Edge 50 Fusion स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

इस फ़ोन में 6.67-इंच की pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। परफॉरमेंस के लिए Qualcomm 4nm Snapdragon 7s Gen2 chip दिया गया है, इसके अतिरिक्त इसमें 12GB LPDDR4X RAM और 256GB तक inbuilt storage मिल जाती हैं। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा का ड्यूल कैमरा सेटअप मिल जाता है, फ्रंट में वीडियो कालिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

ये पढ़े: Poco F6 23 मई को होगा भारत में लॉन्च; जानें मुख्य स्पेक्स

Motorola Edge 50 Fusion में 68W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गयी हैं। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, GPS और NFC जैसे अन्य फीचर्स भी मिल जाते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

ImageOppo F21s Pro 5G भारत में 30,000 रूपए की कीमत में लॉन्च; मगर इस कीमत पर ये हैं और भी बेहतर विकल्प

Oppo F21s Pro को कंपनी ने आज भारत में लॉन्च किया है। ये लगभग वैसा ही है, जैसा इस साल कंपनी ने पहले F21 लॉन्च किया था। F21s Pro में Snapdragon 695 चिपसेट दिया गया है। फ़ोन में आपको फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगी, लेकिन हाई रिफ्रेश रेट नहीं है, बल्कि 30,000 रूपए की …

Imageभारत में भी Moto G54 लॉन्च, किफायती दाम पर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज देने वाला पहला स्मार्टफोन

Motorola ने हाल ही में चीन में अपना नया Moto G54 स्मार्टफोन पेश किया था। अब भारत में भी इस डिवाइस को दो वैरिएंट में लॉन्च कर दिया गया है। खरीदने के लिए यह 13 सितंबर से उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, चीन में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में पेश किए जाने वाले इस फोन …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.