कलाई पर बाँधा जा सकेगा Motorola का ये फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज Lenovo के वार्षिक इवेंट Global Tech World में एक पूरी तरह से मुड़ने वाला फ़ोन (bendable phone) लॉन्च किया। ये एक अनोखा स्मार्टफोन है, जिसमें फ्लेक्सिबल pOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार ये 6.9 इंच की डिस्प्ले वाला फ़ोन कलाई पर पहना भी जा सकता है और इसे ट्राईपॉड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ये एक कॉन्सेप्ट डिवाइस है और फिलहाल बाज़ारों में नहीं आएगा। कंपनी ने इसे इवेंट में प्रदर्शित करके एक नयी तकनीक की तरह कदम रखा है। 

ये पढ़ें: OnePlus Open रिव्यु: हार्डवेयर में मारी बाज़ी, लेकिन सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन और कैमरा में पायी बैक सीट

हालांकि फ़ोन से सम्बंधित सभी स्पेसिफिकेशन कंपनी ने नहीं बताये, लेकिन कुछ ख़ास फीचर साझा किये हैं। इस bendable phone में 6.9-इंच की फ्लेक्सिबल डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन के साथ नज़र आयी है और चारों तरफ पतले बेज़ेल हैं। फ़ोन के रियर पैनल पर एक ख़ास फैब्रिक यानि कपड़े की फिनिश मिलती है, जिसके साथ इसके फिसलने का खतरा नहीं है। 

इस स्मार्टफोन को लेकर ये कहा जा रहा है कि फ़ोन को कलाई के चारों तरफ पहना जा सकता है और ये दोनों तरफ से फ़ोन के एज पर लगे मैगनेट से चिपक कर कलाई पर सुरक्षित रहेगा। 

साथ ही bendable phone में इंटरफ़ेस को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि कलाई पर बंधने के बाद, या मोड़कर इसे कहीं रखने पर स्क्रीन पर ऐप्स इस हिसाब से एडजस्ट हो जाएँगी कि आप उसे आसानी से इस्तेमाल कर सकें। इस नए कॉन्सेप्ट फ़ोन में AI फीचरों को भी फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के अनुसार ऑप्टिमाइज़ किया गया है। 

हालांकि फ़ोन की बैटरी, प्रोसेसर, इत्यादि के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गयी है। साथ ही कंपनी ने इसके बाज़ार में आने को लेकर भी चुप्पी ही साधी हुई है।  

ये पढ़ें: Oppo Find N3 Flip रिव्यु: फ्लिप फोनों के लिए सेट हुआ एक नया स्तर

हालांकि कॉन्सेप्ट फ़ोन होने के कारण इस नयी टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले फ़ोन की कीमत का भी कोई अंदेशा नहीं है, लेकिन चूँकि फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ एक फ्लैगशिप अनुभव भी साथ आता है, तो इसकी कीमतें भी फोल्डेबल फोनों की तरह ज़्यादा ही होंगी। आसार हैं कि बेंडेबल फोनों की कीमतें भी 1 लाख से ऊपर ही रहेंगी।  

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageSamsung ने SDC 2019 में दिखाई एक और फोल्डेबल फोन की झलक: हो सकता है Galaxy Fold 2

Samsung Developer Conference 2019 इवेंट को San Jose Convention Center में आयोजित किया। इवेंट में कंपनी ने अपने एक नए फोल्डेबल फोन डिजाईन को शो-ऑफ किया जिसमे इस बार वर्टीकल डायरेक्शन में डिवाइस को फोल्ड किया गया है। देखने में ये डिजाईन आपको फ्लिप फोन की याद दिलवाता है। सैमसंग ने अभी इसके आधिकारिक रूप …

Image2023 में उपलब्ध बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन (Best Foldable Smartphones in 2023)

स्मार्टफोन की दुनिया में तेज़ी से विकास करती जा रही टेक्नोलॉजी का परिणाम है बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन। आज से कुछ साल पहले जब Galaxy Fold के साथ ये चलन शुरू हुआ था, तब बेहद कम फोल्डेबल फ़ोन थे और उनमें भी कुछ कमियां नज़र आ रही थीं, लेकिन हर बदलते साल के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.