Motorola फोन्स के लिए मुसीबत की घंटी बन रहा Android 15, अपडेट से पहले जाने लें ये बात

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Android 15 कई नए फीचर्स के साथ लॉन्च हो चुका है, और लगभग सभी कंपनी के डिवाइस में इसका अपडेट भी आ चुका है। यूजर्स इसे अपडेट किए जा रहे हैं, लेकिन यदि आप एक Motorola का फोन उपयोग करते हैं, तो आपको सावधान होने की आवश्यकता है, क्योंकि यदि आपने अपने फोन में Andrdoid 15 को अपडेट किया तो आपके लिए ये मुसीबत का कारण बन सकता है। आगे इस Motorola Android 15 अपडेट की समस्या के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस हफ्ते बाजार में धूम मचाएंगे ये अपकमिंग फोन्स, देखें कीमत, लॉन्च डेट, और फीचर्स

Motorola Android 15 अपडेट की समस्या सामने आई

दरअसल हाल ही में Android Authority द्वारा इससे संबंधित एक रिपोर्ट साझा की गई है, जिसके अनुसार Motorola फोन में जो Android 15 अपडेट दिया गया है, उसे अपडेट करने पर फोन खराब हो रहे हैं। इनमें ThinkPhone 25, 2023 Razr Plus और Edge 50 Neo जैसे कई फोन्स शामिल हैं।

दरअसल, जिन यूजर्स ने अपने Motorola फोन्स ने इसे अपडेट किया है, उनके फोन के डिफॉल्ट स्टॉक लॉन्चर की होम स्क्रीन क्रैश होने की समस्या आ रही है, जिससे फोन को सही से उपयोग करने में मुश्किल हो रही है। इतना ही नहीं, यूजर्स किसी भी ऐप को सही से एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

किन यूजर्स को मिली राहत

इस समस्या से वो यूजर्स बच गए हैं, जिन्होंने फोन में Nova लॉन्चर या Microsoft लॉन्चर जैसे थर्ड पार्टी लॉन्चर का उपयोग किया है। क्योंकि इन पर इस अपडेट का असर नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ फोन्स में कस्टम लॉन्चर होने के बाद भी स्टॉक लॉन्चर द्वारा सेटिंग्स को ओवरराइड करने की परेशानी आ रही है।

फिलहाल इस परेशानी को हल करने से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जल्द ही कंपनी इस पर एक्शन लेकर इसे ठीक करने की योजना बना सकती है। फिलहाल के लिए आप इस नए अपडेट से दूर रहें, नहीं तो फोन चलाने में दिक्कत हो जाएगी।

ये पढ़ें: Realme P3 Pro फर्स्ट लुक – रात में चमकने वाले रियर पैनल के अलावा और क्या होगा खास ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Imageनई Bajaj Pulsar 125: 12 अगस्त के लॉन्च से पहले शोरूम में दिखी 125 बता रही है क्या-क्या बदलेगा

नयी Bajaj Pulsar 125 आधिकारिक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप तक पहुंच गई है, और तस्वीरों से साफ है कि ये कोई फेसलिफ्ट नहीं है। कंपनी ने 30 जुलाई को पहला टीज़र जारी करते हुए लॉन्च के लिए 12 अगस्त की तारीख तय कर दी है। ऊपर से पहचान वही Pulsar वाली है, त्रिकोणीय हेडलाइट …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Discuss

Be the first to leave a comment.