Realme P3 Pro फर्स्ट लुक – रात में चमकने वाले रियर पैनल के अलावा और क्या होगा खास ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme 14 Pro सीरीज़ के बाद, अब कंपनी नयी ‘Realme P3’ सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन- Realme P3x, Realme P3 और P3 Pro, 18 फरवरी को लॉन्च किये जायेंगे। कंपनी इस सीरीज़ के टॉप मॉडल P3 Pro को लगातार टीज़ कर रही है। ये फ़ोन भारत में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 6000mAh बैटरी के साथ आएगा। फीचरों के साथ इसका स्लिम डिज़ाइन भी काफी चर्चा में है। इसमें आपको कलर चेंजिंग पैनल, एक नया कैमरा मॉड्यूल और स्लिम बॉडी मिलेगी, जिसकी पहली झलक हम आपको यहां दिखाने वाले हैं।

ये पढ़ें: Realme के आने वाले नए 6 ज़बरदस्त फोन – इन्हें देखे बिना नया स्मार्टफोन मत लेना, वरना पछताओगे

Realme P3 Pro में होगा स्लिम स्टाइलिश डिज़ाइन

Realme P3 Pro देखने में काफी हद तक Realme 14 Pro जैसा ही है। इसमें भी कलर-चेंजिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है, लेकिन ये 14 Pro की तरह टेम्परेचर के अनुसार या ठण्ड में अपना रंग नहीं बदलता, बल्कि ये रात में चमकता है। कंपनी भी इसे “ग्लो-इन-द-डार्क” टैगलाइन के साथ टीज़ कर रही है।

दरअसल, इसके रियर पैनल पर ल्यूमिनस कलर-चेंजिंग फाइबर है, जो दिन के समय रौशनी को सोख लेता है और फिर अंधेरे में चमकता है, ठीक वैसे ही जैसे अल्ट्रावायलेट लाइट अंतरिक्ष की धूल पर पड़कर चमकती हैं।

ये फ़ोन दो रंगों में आएगा – ल्युमिनस लाइट ब्लू और पर्पल।

Realme P3 Pro camera module

इसके अलावा फ़ोन में एक पतला और गोल कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरे और एक फ़्लैश लाइट है। कंपनी ने ये भी कहा है कि ये मात्र 7.99mm मोटाई के साथ आएगा। रियर पैनल और कर्व्ड डिस्प्ले के बीच मेटल का फ्रेम है, जिसमें दायीं साइड में वॉल्यूम और पावर बटन हैं। वहीँ निचली साइड पर सिम ट्रे स्लॉट, माइक्रोफोन, टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर हैं।

Realme P3 Pro

Realme P3 Pro में मिलेंगे ये फीचर

Realme P3 Pro Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। ये एक अच्छा प्रोसेसर है, जो इस फ़ोन को मिड-रेंज में गेमिंग के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है, जिसके साथ आपको 12GB तक की रैम के विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा फ़ोन में बड़ा वेपर कूलिंग चैंबर भी है, और ये भी लम्बे गेमिंग सेशन में फ़ोन के तापमान को नियंत्रित रखते हुए अच्छी परफॉरमेंस देने में मदद करेगा। साथ ही फ़ोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। ये फ़ोन IP69, IP68 और IP66 सर्टिफिकेशन के साथ पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।

ये पढ़ें: 20,000 से कम में बेस्ट AI फोन – Best AI phones under Rs 20,000

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageRealme 16T में क्या है खास? बड़ी बैटरी, दमदार रेटिंग और सेल्फी मिरर के साथ आया फोन

Realme ने भारत में अपनी Realme 16 सीरीज़ का नया फोन Realme 16T लॉन्च कर दिया है। यह इस सीरीज़ का चौथा मॉडल है, जिसमें पहले से Realme 16 5G, Realme 16 Pro और Realme 16 Pro Plus शामिल हैं। खास बात यह है कि Realme 16T इस लाइनअप का सबसे किफायती फोन भी है, …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.