इस हफ्ते बाजार में धूम मचाएंगे ये अपकमिंग फोन्स, देखें कीमत, लॉन्च डेट, और फीचर्स

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यदि एक नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा इंतेज़ार करना चाहिए, क्योंकि इस हफ्ते 17 फरवरी से 22 फरवरी के बीच भारत में कुछ शानदार फोन्स लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें आपको बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस लेख में हमनें इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन्स की जानकारी दी है।

ये पढ़ें: Youtube का ये AI मॉडल Veo 2 मिनटों में बना देगा Shorts वीडियो, ऐसे करता है काम

इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन्स

Vivo V50

इस फोन को 17 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें तीन स्टोरेज ऑप्शंस को शामिल किया जा सकता है। इस फोन की अनुमानित कीमत 34,999 रुपए से लेकर 40,999 रुपए तक हो सकती है। ये एक 5G फोन है, जो Snaodragon 7s gen 3 द्वारा संचालित हो सकता है। इसमें 12GB RAM मिलने की उम्मीद की जा सकती है। फोन Android 15 पर रन हो सकता है।

realme P3x 5G

इस फोन को 18 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। फोन की अनुमानित कीमत लगभग 20000 से 22000 रुपए हो सकती है। फिलहाल इसके फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसे प्रीमियम टेक्सचर के साथ Lunar Silver कलर और वीगन लैदर फिनिश के साथ Midnight Blue और Stellar Pink इन तीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

realme P3 Pro 5G

ये P3 सीरीज का Pro वेरिएंट होने वाला है, जिसे P3x के साथ ही 18 फरवरी 2025 को लॉन्च किया जाने वाला है। इसमें एक ग्लो इन द डार्क कलर ऑप्शन को शामिल किया गया है, जो अंधेरे में चमकता है। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, और ये 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोन की कीमत लगभग 27000 रुपए के आस पास हो सकती है।

iPhone SE 4

iPhone SE 4

अपकमिंग फोन्स फरवरी 2025 के इस हफ्ते लॉन्च होने वाले फोन्स में ये आखिरी फोन है, जिसका इंतेज़ार सभी लोग काफी एक्साइटमेंट के साथ कर रहे हैं। इस फोन को 19 फरवरी 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। फोन की अनुमानित कीमत 45000 से 50000 रूपये के बीच हो सकती है।

इसमें 6.1 इंच का OLED सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले दिया जा सकता है, और ये A18 चिप द्वारा संचालित हो सकता है। फोन में 8GB RAM मिलने की उम्मीद है। इसके बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है।

ये पढ़ें: Realme P3 Pro फर्स्ट लुक – रात में चमकने वाले रियर पैनल के अलावा और क्या होगा खास ?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.