Youtube का ये AI मॉडल Veo 2 मिनटों में बना देगा Shorts वीडियो, ऐसे करता है काम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अन्य कंपनियों की तरह Youtube भी तेजी से AI को अपने इकोसिस्टम में शामिल कर रहा है। अभी हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर कई बदलाव करने की जानकारी सामने आई थी जिसमें, अलग अलग भाषाओं में वीडियो डब होने वाला फीचर भी शामिल था, और अब कंपनी ने Dream Screen Veo 2 नाम से एक वीडियो जनरेशन मॉडल पेश किया है, जिससे Shorts वीडियो बनाए जा सकते हैं, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: JioHotstar vs. Prime Video vs. Netflix कौनसी स्ट्रीमिंग सर्विस आपको बेहतर वैल्यू देगी?

DeepMind का लेटेस्ट वीडियो जनरेशन मॉडल Veo 2 ऐसे बनाएगा Youtube Shorts

Youtube के इस नए AI फीचर की सहायता से यूजर्स किसी भी प्रकार के Youtube Shorts क्रिएट कर पाएंगे । इसके लिए यूजर्स को बस इस टूल को टैक्स्ट के रूप में एक Prompt देना होगा।

इसके पहले कंपनी ने Dream Screen नाम से साल 2023 में एक AI टूल पेश किया था, जिसमें AI की सहायता से Youtube Shorts के लिए बैकग्राउंड जनरेट किए जा सकते थे। लेकिन इस नए फीचर के बाद सिर्फ बैकग्राउंड ही नहीं पूरी वीडियो क्लिप जनरेट की जा सकती है।

Dream Screen Veo 2 के अन्य फीचर्स

Youtube Shorts का नया AI टूल sirf वीडियो ही जनरेट नहीं कर सकता है, बल्कि इसमें कुछ खास अन्य फीचर्स को भी शामिल किया गया है। दरअसल, इससे वीडियो बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, ये काफी तेजी से काम करता है, क्योंकि ये वीडियो जनरेट करने के लिए स्टैंडअलोन वीडियो क्लिप्स जनरेट करता है, और बिना स्टॉक फुटेज का उपयोग करें, क्योंकि उन्हें ढूंढने में समय लगता है।

इतना ही नहीं, इन AI क्लिप्स को यूजर्स अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार आसानी से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इससे एकदम रियलिस्टिक वीडियो जनरेट होते हैं, जिसमें कैरेक्टर्स के मूवमेंट भी असली लगते हैं।

Youtube पर AI वीडियो कैसे जनरेट करें?

Youtube Shorts में AI बैकग्राउंड कैसे जनरेट करें?

  • इसके लिए सबसे पहले Youtube ओपन करें, और Shorts कैमरा पर क्लिक करें।
  • अब “Green Screen” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां से “Dream Screen” वाले ऑप्शन को चुनें।
  • अब जैसा वीडियो बनाना चाहते हैं, यहां वैसा Prompt दें। इससे आपके Shorts का वीडियो बैकग्राउंड जनरेट होगा।

स्टैंडअलोन वीडियो क्लिप्स कैसे जनरेट करें?

  • इसके लिए सबसे पहले Youtube पर जाएं, और Shorts कैमरा ओपन करें।
  • अब मीडिया पिकर वाले सेक्शन में “Add” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां सबसे ऊपर “Create” का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब सीन को क्रिएट करने के लिए टेक्स्ट के रूप में Prompt दें।
  • अपनी पसंदीदा स्टाइल और इफेक्ट चुनें, और वीडियो जनरेट करें।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.