Moto G6 Plus का 6GB रैम वरिएन्त GeekBench पर देखा गया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Moto G6 -सीरीज के लांच होने से सिर्फ एक दिन पहले सीरीज के प्रीमियम मॉडल Moto G6 प्लस को एक बार फिर GeekBench पर देखा गया है। पिछली बार जब यह डिवाइस GeekBEnch पर देखी गयी थी तब पता चला था की डिवाइस में 4GB रैम और स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दी जाएगी लेकिन आज यहाँ पर एक नयी रिपोर्ट के अनुसार फोन का 6GB रैम वरिएन्त भी पेश किया जा सकता है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Xiaomi द्वारा पेश की जाने वाली आगामी 5 डिवाइस; Mi 6X, Redmi S2 और अन्य

Moto G6 Plus के स्पेसिफिकेशन

Moto G6 Plus के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी भी काफी कम जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन प्राप्त जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है फोन में 6.3-इंच FHD+ 18:9 डिस्प्ले, स्टॉक-एंड्राइड ओरियो OS और ड्यूल कैमरा दिया जा सकता है।

इसी दौरान, Motorola के UK ट्विटर अकाउंट पर Moto G6 सीरीज की एक टीज़र विडियो भी शेयर की गयी है। यह विडियो Moto G6 या Moto G6 Plus की हो सकती है लेकिन यहाँ पर डिवाइस के डिजाईन के बारे में कुछ बाते तो साफ़ हो ही गयी है। यह डिवाइस आपको घुमावदार बैक पैनल, समाने की तरफ दिए फिंगरप्रिंट सेंसर और पीछे की तरफ थोड़े से उठे हुए कैमरे के साथ मिलेगा।

यह भी पढ़िए: Amazon पर शुरू हुआ 20-20 कार्निवल; Samsung फ़ोनों पर मिल रही भारी छुट

टीज़र में Moto G6 मॉडल के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। पिछले प्राप्त लीक खबर और अफवाहों के हम यह उम्मीद लगा सकते है की यह डिवाइस मोटोरोला की एक मिड-रेंज डिवाइस होगी। यहाँ यह ध्यान रखने वाली बात है की Moto G6 फॅमिली में Moto G6 Play, Moto G6 और Moto G6 Plus यह तीन हेंडसेट शामिल किये  गये है।

सीरीज में Moto G6 play एक बेस मॉडल हो सकता है जिसमे ड्यूल-सिम, 5.7-इंच full-HD+ (1080×2160 पिक्सेल्स) डिस्प्ले और 1.8GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3GB रैम/ 32GB  स्टोरेज दी जा सकती है। दूसरी तरफ़ Moto G6 में आपको 5.7-इंच full-HD+ (1080×2160 पिक्सेल्स) डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4GB रैम / 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी जा सकती है।

7 Smartphones Expected to Launch In April 2018 In India

Related Articles

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageMoto G7 -सीरीज हुई 4 अलग-अलग वरिएन्त के साथ लांच; नौच डिस्प्ले है ख़ास

Moto G7 सीरीज को मोटोरोला ने आज ब्राज़ील में एक इवेंट के तहत लांच कर दिया है। साल 2019 की पहली मोटो-सीरीज में आपको G7, G7 Play, G7 Power और G7 Plus के रूप में 4 वरिएन्त देखने को मिलते है। सभी वरिएन्त अपने नाम के हिसाब से अलग-अलग ख्सियत के साथ पेश किये गये …

ImageOnePlus 7 Pro का 12GB रैम वरिएन्त हुआ गीकबेंच पर लिस्ट

OnePlus अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro और 7 को मई,14 को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही लीक हुई इमेज और विडियो के बाद डिवाइस के डिजाईन से जुडी काफी जानकारी और कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गयी है। OnePlus 7 Pro को अब गीकबेंच पर देखा गया …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.