1 दिसंबर से बढ़ेंगे रिचार्ज के रेट, Jio–Airtel यूज़र्स को लगेगा बड़ा झटका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप भी हर महीने Jio, Airtel या Vodafone Idea (Vi) से रिचार्ज करवाते हैं, तो दिसंबर 2025 आपके लिए झटका लेकर आ सकता है। हाल ही में सामने आयी रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलीकॉम कम्पनियाँ अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लानों (prepaid recharge plans) की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं।

सूत्रों का कहना है कि ये tariff hike (शुल्क का बढ़ना) करीब 10 से 12 प्रतिशत तक हो सकता है। यानि जो प्लान आज ₹199 का है, वही अगले महीने ₹219 तक जा सकता है। वहीं 84 दिन वाले 2GB डेटा प्लान की कीमत ₹949 से ₹999 तक पहुंच सकती है।

टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी अपने X अकाउंट पर बताया कि देश में mobile data plans की दरें जल्द बढ़ सकती हैं। वहीं DealBee Deals नामक डील ट्रैकर ने दावा किया है कि ये बदलाव 1 दिसंबर 2025 से लागू हो सकता है। हालांकि, Jio, Airtel या Vi में से किसी ने भी अभी तक recharge plans की कीमतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: New Adhaar Update Rules: अब बिना आधार सेंटर जाए करें Aadhaar Update, जानें 1 नवंबर से क्या-क्या बदला

क्यों बढ़ाए जा रहे हैं recharge plans के दाम?

दरअसल, टेलीकॉम कंपनियों पर 5G नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार निवेश का दबाव है। इसके अलावा, वे average revenue per user (ARPU) बढ़ाने के लिए भी रणनीति बना रही हैं। यही वजह है कि कंपनियां धीरे-धीरे अपने सस्ते एंट्री-लेवल recharge plans बंद कर चुकी हैं, ताकि यूज़र्स को महंगे पैक खरीदने पड़ें।

ये पढ़ें: Jio दे रहा है ₹35,000 वाला Google Gemini AI Pro Plan बिल्कुल फ्री! जानिए कैसे मिलेगा ये ऑफर

क्या सच में बढ़ेगा आपका खर्च?

रिलायंस जियो ने अपने हालिया बयान में कहा कि “फिलहाल कोई तुरंत टैरिफ वृद्धि की योजना नहीं है।” लेकिन इंडस्ट्री एनालिस्ट्स का मानना है कि दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच रिचार्ज प्लानों की दरों में बढ़ोतरी लगभग तय है।

ये पढ़ें: सिर्फ ₹1 में मिलेगा JioHotstar Premium? जानें क्या सच में चल रहा है Jio का ये वायरल ऑफर

अगर ऐसा होता है, तो यूज़र्स को दिसंबर से हर रिचार्ज पर थोड़ा ज्यादा पैसा देना पड़ेगा और ये सीधा असर आपके महीने के बजट पर डाल सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Imageसस्ता फोन लेने वालों को सबसे बड़ा झटका, 10 हज़ार से कम वाले फोन 32% तक महंगे

पिछले साल तक आप ₹10,000 लेकर मोबाइल की दुकान पर जाते थे, तो एक ठीक-ठाक स्मार्टफोन लेकर ही लौटते थे। लेकिन इस साल सबसे ज़्यादा दबाव इसी बजट पर पड़ा है। रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 की पहली छमाही में ₹10,000 से कम वाले फोन औसतन 32% तक महंगे हो गए …

Imageऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Online Shopping New Rules: उपभोक्ता मामले विभाग ने 9 सितंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग के नियम बदल दिए हैं, और 1 जनवरी 2027 से ये आपकी हर खरीदारी पर लागू हो जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव उसी कटी हुई कीमत पर हुआ है जो आपको हर सेल में दिखती है, क्योंकि अब छूट के साथ कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.