Meta ने भारत में Instagram Teen अकाउंट पेश किया, बच्चों की प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा इंतजाम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सोशल मीडिया का उपयोग भारत में काफी तेजी से बढ़ रहा है, और इसे ज्यादातर टीनएजर्स उपयोग करते हैं, ऐसे में पहले भी टीनएजर्स की प्राइवेसी को लेकर कुछ परेशानी सामने आई थी। इसी के चलते Meta ने भारत में Instagram Teen अकाउंट लॉन्‍च क‍िया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके। आगे इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

Meta ने भारत में Instagram Teen अकाउंट लॉन्च किया

Meta ने टीनएजर्स की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए भारत में Instagram Teen अकाउंट लॉन्च किया है, जो अन्य Instagram अकाउंट से बिल्कुल अलग होगा। इसका कंट्रोल पैरेंट्स के पास भी रहेगा, और पैरेंट्स ये सेट भी कर सकते हैं, कि बच्चे अकाउंट को कितनी देर तक उपयोग कर सकते हैं।

इसमें सिक्योरिटी के लिए कुछ ऑप्शंस डिफॉल्ट रूप से आते हैं, जो कुछ इस प्रकार है:

  • प्राइवेट अकाउंट: ये अकाउंट डिफॉल्ट रूप से प्राइवेट होगा, जिससे कोई भी अन्य यूजर बिना परमिशन के अकाउंट में अपलोड किए गए फोटोज को नहीं देख पाएंगे।
  • मैसेज में सुरक्षा: इस अकाउंट में मैसेज वाले ऑप्शन में भी सुरक्षा का ध्यान रखा गया है, टीन सिर्फ उन ही लोगों से चैटिंग कर पाएंगे, जिन्हें वो फॉलो करते हैं।
  • टैग नहीं कर पाएंगे: टीन अकाउंट्स को कोई भी अनजान यूजर टैग या मेंशन नहीं कर सकता है, सिर्फ वो ही अकाउंट कर पाएंगे जो कनेक्टेड हैं।
  • सेंसिटिव कंटेंट पर कंट्रोल: ये फीचर Instagram Teen अकाउंट पर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहेगा, जिससे यूजर्स को अपनी फीड में किसी भी प्रकार का सेंसिटिव कंटेंट नजर नहीं आएगा, और न ही इस प्रकार का कोई कंटेंट पब्लिश कर पाएंगे।
  • टाइम लिमिट रिमाइंडर: ये भी एक अच्छा ऑप्शन है, जिसमें यूजर लगातार एक घंटे तक ऐप का उपयोग करेगा, तो उसको अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे, ताकि वो इसका उपयोग बंद कर दे।
  • स्लिप मोड: इस फीचर के तहत यूजर के पास रात को 10 बजे से सुबह के 7 बजे तक Instagram का कोई नोटिफिकेशन नहीं आएगा।

माता पिता के लिए ये ऑप्शन होगा

माता पिता अपने बच्चे के अकाउंट पर टाइम लिमिट भी लगा सकते हैं, जिसके पूरा होने पर बच्चा उस Instagram अकाउंट को उपयोग नहीं कर पाएगा, इसके अतिरिक्त ये भी सेट कर सकते हैं, कि रात में बच्चा किस समय Instagram का उपयोग न करें।

इसमें बच्चों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक ऑप्शन और शामिल किया गया है, जिसमें माता पिता ये देख पाएंगे, कि पिछले सात दिनों में बच्चे ने किस से बात की है, हालांकि वो उनके मैसेज नहीं पढ़ पाएंगे।

ये पढ़ें: 16000 से कम कीमत में AMOLED डिस्प्ले वाले 6GB RAM फोन, अभी है लेने का सही मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products