Meizu Pro 7 ड्यूल डिस्प्ले के साथ हो गया है भारत में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीन में आधिकारिक लांच के एक साल बाद Meizu ने अपने ड्यूल स्क्रीन और ड्यूल कैमरा फोन Meizu Pro 7 को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी द्वारा पेश किया गया यह स्मार्टफोन Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी के आधिकारिक सोशल अकाउंट के अनुसार इस डिवाइस सीमित संख्या में ही बिक्री के लिए पेश की गयी है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: Black Shark Gaming Phone स्नैपड्रैगन 845 के साथ हो सकता है 13 अप्रैल को लांच

Meizu Pro 7 के फीचर

Meizu Pro 7 में आपको रियर पैनल पर सेकेंडरी स्क्रीन दी गयी है। सामान्य 5.5-इंच सुपर AMOLED स्क्रीन के अलावा Meizu ने रियर पैनल पर 1.9-इंच की AMOLED स्क्रीन भी पेश की है जो यूजर को नोटिफिकेशन विंडो एक्सेस करने, सेल्फी क्लिक करने तथा मीडिया प्लेबैक को कण्ट्रोल करने की सुविधा देता है।  

प्रोसेसर की बात करे तो फ़ोन में MediaTek Helio P25 चिपसेट है जो 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फ़ोन में रियर साइड 12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस 3,000mAh की क्विक चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी से युक्त है।

Pro 7 में होम बटन के नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सॉफ्टवेयर के रूप में Meizu Pro 7 एंड्राइड नौगत आधारित Meizu के अपने Flyme OS6 पर रन करेगा।

यहाँ यह बताना काफी जरुरी है की यह डिवाइस सिर्फ ब्लैक कलर विकल्प में उपलब्ध होगी। Amazon पर उपलब्ध इस फ़ोन को Prime Fulfilled का टैग नहीं दिया गया है। Meizu ने Pro 7 को ऑफलाइन मार्किट में भी उपलब्ध करवाने की तैयारी कर रहा है।

Meizu Pro 7 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Meizu Pro 7
डिस्प्ले 5.2-Inch QHD डिस्प्ले, 1.9-इंच सेकेंडरी डिस्प्ले
प्रोसेसर MediaTek Helio P25
रैम 4GB
आंतरिक स्टोरेज 64GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड नौगत आधारित Flyme 6 स्किन
प्राथमिक कैमरा 12MP+12MP; f 2.0 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 16MP सेल्फी कैमरा
बैटरी 3,000 mAh; क्विक चार्ज
कीमत Rs  22,999/-

OnePlus 6 का आधिकारिक टीज़र कैंपेन शुरू; नाम हुआ कन्फर्म

Related Articles

ImageSamsung AI Glasses के प्री-ऑर्डर अमेरिका में शुरू, कीमत तय, पर भारत का क्या

एक नज़र में : AI वियरेबल्स की झलक कई कंपनियां सालों से दिखा रही हैं, इसलिए मैंने बारीक शर्तें पढ़कर ही भरोसा करना सीख लिया है। आखिरकार 12 नवंबर 2026 को Samsung के AI चश्मे (Intelligent Eyewear) की प्रेस रिलीज़ आ गई, जिसे ध्यान से पढ़ना बनता है, खासकर भारत के नज़रिए से। ये पढ़ें: …

Imageसाल 2019 में उपलब्ध ड्यूल-डिस्प्ले वाले बेहतरीन स्मार्टफोन

आज के स्मार्टफोन ट्रेंड में सबसे ख़ास अवयव है इसका डिस्प्ले। सभी स्मार्टफोन मेकर यूजर को ज्यादा बड़ी और बिना किसी नौच वाली डिस्प्ले देना चाहते है लेकिन इसी बीच में कुछ अलग करने की चाह में स्मार्टफोन ब्रांड जैसे Vivo, Samsung और ZTE ने अपने ऐसे स्मार्टफोन लांच किये है जिसमे आपको सिर्फ आगे …

ImageGarmin Venu और Vivoactive 4 हुई GPS सपोर्ट और AMOLED डिस्प्ले के साथ इंडिया में लांच

स्मार्टवाच मेकर Garmin ने इंडियन मार्किट में अपनी पहली स्मार्टवाच को AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच कर दिया है। कंपनी ने इसके अलावा Vivoactive 4 GPS स्मार्टवाच को भी मार्किट में उतारा है। Germin Venu स्मार्टवाच अभी यानि की 15 दिसम्बर तक अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध है इसके बाद यह अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.